{"_id":"63f5a94e943c56cb920761d0","slug":"farrukhabad-youth-shot-dead-body-found-in-field-2023-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad: युवक की गोली मारकर हत्या, शव खेत में मिला, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad: युवक की गोली मारकर हत्या, शव खेत में मिला, जांच में जुटी पुलिस
Wed, 22 Feb 2023 11:14 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 22 Feb 2023 11:14 AM IST
सार
फर्रुखाबाद में युवक की हत्या का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
मौके पर छानबीन करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले में मऊदरवाजा थाने के गांव नगला डाल निवासी सैदान सिंह (35) आठ दिन पहले घर से भतीजी के घर जाने के लिए घर से निकले थे। बुधवार सुबह उनका शव गांव के ही पास खेत में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर सीओ सिटी प्रदीप सिंह, इंस्पेक्टर भी पहुंच गए।
विज्ञापन
युवक को गोली मारी गई है। पत्नी ने बताया कि वह घर से 30 हजार रुपये लेकर निकले थे। सौदान सिंह के एक साल का पुत्र आर्यन है। घटना के खुलासे को दो टीमें बनाई गई हैं। गांव के लोगों का कहना है कि तीन दिन पहले वह गांव के पास शराब के ठेके पर बैठे देखे गए थे। उस दिन घर पर नहीं गए। पुलिस घाव को गोली नहीं मान रही है। ईंट से सिर कुचलने की बात कही जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा होगा। शव कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन