फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: Woman hanged herself after a dispute with husband

Farrukhabad: पति से विवाद के बाद महिला ने लगाया फंदा, मायके वालों ने जताई हत्या की आशंका

Sat, 31 May 2025 06:33 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 31 May 2025 06:33 PM IST
सार

Farrukhabad News: पति से विवाद के बाद महिला ने मौत को गले लगा लिया। मायके वालों ने हत्या की आशंका जताई है। 

विज्ञापन
Farrukhabad: Woman hanged herself after a dispute with husband
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महिला ने शनिवार को पति से विवाद के बाद कमरे में फंदा लगा लिया। हालांकि, मायके पक्ष का आरोप है कि शव फंदे पर नहीं मिला। गांव प्रेमनगर निवासी आनंद सक्सेना की पत्नी रागिनी (22) मूल रूप से गांव नरसिंहपुर निवासी बड़ेलाल की पुत्री थी। मई 2021 में उसकी शादी हुई थी। कुछ माह से रागिनी और आनंद के बीच आए दिन विवाद होते रहते थे। शुक्रवार को भी दोनों में झगड़ा हुआ था। रागिनी ने उस दौरान खुद को आग लगाने का प्रयास किया था, लेकिन ग्राम प्रधान की मध्यस्थता से मामला शांत हो गया।

विज्ञापन


बताया गया कि रागिनी मायके में बच्चे के जन्मदिन समारोह में शामिल होने के लिए जाना चाहती थी, लेकिन जेवर गिरवी रखे जाने को लेकर उसका अपनी सास गुड्डी देवी से विवाद चल रहा था। शनिवार सुबह करीब 11 बजे रागिनी ने मायके जाने की तैयारी कर ली। इसी दौरान पति से कहासुनी हुई। गुस्से में आकर रागिनी ने कमरे में साड़ी का फंदा बनाकर जान दे दी। परिजनों ने जब उसे फंदे पर लटका देखा तो आनन-फानन में शव को नीचे उतार लिया। सूचना पर मंडी चौकी प्रभारी अवधेश सिंह पुलिस बल व फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे।
विज्ञापन


रागिनी की मां भूरी देवी ने आरोप लगाया कि जब वह पहुंचीं तो उनकी बेटी का शव फंदे पर नहीं बल्कि नीचे मिला। वहीं सास गुड्डी देवी का कहना है कि फंदे पर लटकी रागिनी को अस्पताल ले जाने के लिए ही शव नीचे उतारा गया। रागिनी के दो पुत्र कान्हा (3) और गोलू (8 माह) हैं। प्रभारी निरीक्षक अनुराग मिश्रा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed