{"_id":"5ea07b218ebc3e90a65410f6","slug":"farrukhabad-were-going-to-jaipur-to-taking-the-idol-the-quarantee-done-in-fatehgarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जयपुर जा रहे थे मूर्ति लेने, फतेहगढ़ में किए गए क्वारंटीन, 25 दिन से नजरबंदी में रहे मेहमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयपुर जा रहे थे मूर्ति लेने, फतेहगढ़ में किए गए क्वारंटीन, 25 दिन से नजरबंदी में रहे मेहमान
Thu, 23 Apr 2020 01:42 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 23 Apr 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना महामारी से बचने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन लागू है। 25 मार्च से लागू लॉकडाउन के बीच 29 मार्च को सख्ती हुई तो गैर प्रांत के तीन लोगों को फतेहगढ़ के शेल्टर होम में क्वारंटीन कर दिया गया। इनमें छत्तीसगढ़ के दो लोग मंदिर में स्थापना को मूर्ति लेने निकले थे।
वे जयपुर तक पहुंच भी नहीं सके, अब उन्हें घर मिलने के भी लाले पड़े हैं। पुराना जिला अस्पताल फतेहगढ़ के निकट स्थित शेल्टर होम में गैर जनपद व प्रांतों के लोगों के लिए क्वारंटीन सेंटर बना है। 29 मार्च को शहर से होकर गुजरने वाले कई जनपदों के 27 लोगों को शेल्टर होम में क्वारंटीन कर दिया।

पहले फेस का 14 अप्रैल को लॉकडाउन पूरा हुआ तो 22लोगों को रोडवेज बसों से उनके घर भेज दिया गया। दो लोगों को पहले ही भेजा जा चुका था। गैर प्रांत के तीन लोग अभी भी मेहमान बने हैं। छत्तीसगढ़ प्रांत के जनपद जांजगिरि चांपा थाना चांपा क्षेत्र के गांव कोसमांदा निवासी दो युवकों ने बताया कि वे मंदिर में स्थापना के लिए मूर्ति लेने जयपुर के लिए निकले थे।
प्रयागराज से ट्रेन में सवार होकर फतेहगढ़ स्टेशन पहुंचे तो पुलिस ने पकड़ लिया। बताया कि भले ही उन लोगों को यहां रहने खाने की दिक्कत नहीं, लेकिन घर वाले काफी परेशान हैं। जब वह पूछते है कि कब भेजा जाएगा तो जवाब मिलता है कि शासन से आदेश मिलने के बाद।
अब वह जयपुर जाने के बजाय सीधे घर जाना चाहते हैं। वहीं दिल्ली के नजबगढ़ निवासी युवक ने बताया कि वह शहर में ही स्थित गैराज में काम करने आया था। पर काम नहीं मिला और अब तो घर मिलना भी मुश्किल है। एडीएम विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि गैर प्रांत के क्वारंटीन किए गए लोगों को शासन से आदेश मिलने के बाद भेजा जाएगा।