फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: Wedding Guests Injured in Collision with Roadways Bus

Farrukhabad: रोडवेज की टक्कर से बराती घायल, गुस्साए लोगों ने बस घेर की तोड़फोड़

Thu, 16 Apr 2026 11:54 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: Shikha Pandey Updated Thu, 16 Apr 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Farrukhabad: Wedding Guests Injured in Collision with Roadways Bus
कमालगंज थाने के बाहर खड़ी रोडवेज बस व मौजूद बराती - फोटो : अमर उजाला

कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव खुदागंज में बृहस्पतिवार की रात बारात चढ़ने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान बराती कासगंज जिला के पटियाली क्षेत्र के नगला आमेर निवासी रजनेश, शिवम व आशीष (20) रात करीब 10:15 बजे पैदल मुख्य मार्ग पर थे। इसी दौरान कानपुर से फर्रुखाबाद की ओर जा रही रोड बस में आगे चल रही कार को ओवरटेक करते समय आशीष को टक्कर मार दी।

विज्ञापन


हादसे में आशीष घायल हो गया। घटना के बाद बरातियों ने कार से बस का पीछा करना शुरू कर दिया। कस्बा के रेलवे स्टेशन तिराहे पर बरातियों ने रोडवेज को रोक कर उसमें तोड़फोड़ की। इसके बाद चालक ने थाने के सामने रोडवेज बस रोकी और दौड़ते हुए अंदर पहुंच गया। इसके बाद बरातियों की भीड़ ने बस को चारों तरफ से घेर लिया। प्रभारी निरीक्षक ललित कुमार ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह हंगामा करने लगे। इस पर पुलिस ने तीन बरातियों को हिरासत में ले लिया। उधर घायल आशीष को कार से फतेहगढ़ स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed