{"_id":"66b4cb58b527a315290559ec","slug":"farrukhabad-uncle-lost-his-life-while-saving-his-niece-who-was-electrocuted-2024-08-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad: करंट की चपेट में आई भतीजी को बचाने में चाचा ने जान गंवाई, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad: करंट की चपेट में आई भतीजी को बचाने में चाचा ने जान गंवाई, मचा कोहराम
Thu, 08 Aug 2024 07:27 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 08 Aug 2024 07:27 PM IST
सार
फर्रूखाबाद जिले में करंट की चपेट में आई भतीजी को बचाने में चाचा की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सीएचसी में बिजली करंट से साबिर की मौत पर बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कायमगंज में बिजली के बोर्ड में पंखे का प्लग लगाते समय मासूम भतीजी बिजली के करंट की चपेट में आ गई। चीख सुनकर बचाने पहुंचे चाचा की मौत हो गई। कंपिल थाना क्षेत्र के गांव इकलहरा निवासी साबिर हुसैन (40) की भतीजी शहनाज (4) पुत्री रशीद गुरुवार सुबह लोहे का दरवाजा पकड़कर बिजली के बोर्ड में पंखे का प्लग लगा रही थी। इसी दौरान बिजली का करंट लग गया।
उसकी चीख सुनकर चाचा साबिर हुसैन बचाने पहुंचे। साबिर ने भतीजी को करंट से छुड़ाकर अलग कर दिया। इसके बाद साबिर करंट की चपेट में आ गए। दरवाजे में भी करंट दौड़ने लगा। इस दौरान उनके पैर दरवाजे से फंस गए। धारा प्रवाहित लोहे के दरवाजे में फंसने से उनकी पैरों की उंगलियां जख्मी हो गईं। परिजनों ने डायल 112 नंबर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बेहोश हालत में साबिर को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

मां नूरजादी व पत्नी जरीना बेगम का रो- रोकर बुरा हाल था। भतीजी शहनाज को भी बिजली का झटका लगा है। मगर उसे सीएचसी नहीं लाया गया। साबिर के तीन पुत्र मुशर्रफ (12), जाकिर (10), सलमान (6) हैं। उनके तीन बेटियां मीना (8), रुखसाना (4),करीना (2) बेबी (1) वर्ष की हैं। साबिर खेती बाड़ी कर परिवार का खर्च चलाते थे। परिजन पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर रहे हैं।