फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: Two youths caught betting in IPL

फर्रुखाबाद: आईपीएल में सट्टा लगाते दो युवकों को पकड़ा, 12 लाख रुपये, चार मोबाइल, सट्टा पर्ची, रजिस्टर बरामद

Wed, 24 Apr 2024 07:14 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 24 Apr 2024 07:14 PM IST
विज्ञापन
Farrukhabad: Two youths caught betting in IPL
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

फर्रुखाबाद जिले में आईपीएल के मैच में सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए पुलिस ने दो युवकों को पकड़ लिया। उनके पास से 12 लाख रुपये, चार मोबाइल, सट्टा पर्ची, रजिस्टर सहित पेन बरामद किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

विज्ञापन


शहर कोतवाल जेपी शर्मा को सूचना मिली कि नुनहाई निवासी गौरव बाजपेयी के यहां से आईपीएल मैच पर सट्टा कराया जा रहा है। सटीक सूचना पर पुलिस ने मंगलवार की रात को गौरव के यहां दबिश दी। पुलिस ने मौके से गौरव व मऊदरवाजा क्षेत्र के मोहल्ला बीबीगंज निवासी प्रदीप कुमार गुप्ता को पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से 12 लाख रुपये, चार मोबाइल, सट्टा पर्ची, सट्टे की खाईबाड़ी का रिकार्ड रजिस्टर, पेन बरामद कर लिए।
विज्ञापन


पूछताछ में गौरव ने बताया कि वह कई वर्षों से आईपीएल मैच पर सट्टा करवा रहे हैं। इसमें मैच के दौरान सट्टा लगाया जाता है। दूसरे दिन भुगतान कर दिया जाता है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आईपीएल सट्टा करवाने में मुकदमा दर्ज किया। एसपी विकास कुमार ने पुलिस लाइन के सभागार में प्रेस वार्ता में पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया। एसपी ने बताया कि आईपीएल सट्टे से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है। शीघ्र ही उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एएसपी डॉ. संजय कुमार, प्रतिसार निरीक्षक अविचल पांडेय मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed