फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: Two bike riders died in a collision with a dumper

Farrukhabad: डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Sat, 21 Sep 2024 06:04 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 21 Sep 2024 06:04 PM IST
सार

Farrukhabad News: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Farrukhabad: Two bike riders died in a collision with a dumper
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में फतेहगढ़ जहानगंज मार्ग पर डंपर की टक्कर से बाइक सवार कर्मचारी युवकोंं की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजन बिलखने लगे। डिग्री कॉलेज में कार्यरत दोनों कर्मचारी बाइक से घर वापस आ रहे थे। कादरीगेट थाना क्षेत्र के मोहल्ला गंगानगर निवासी गौरव वर्मा(26) कमालगंज ब्लाॅक के आरपी डिग्री कॉलेज में चतुर्थ श्रैणी कर्मचारी है। गांव नरायनपुर निवासी संजीव बाल्मीकि (28) इसी कॉलेज में सफाईकर्मी के पद पर तैनात है।
विज्ञापन


शनिवार को दोनों कॉलेज में ड्यूटी करके जहानगंज से फतेहगढ़ की ओर बाइक से आ रहे थे। गौरव बाइक चला रहा था। उसने हेलमेट लगा रखा था। गांव रुनी चुरसई के मोड़ के पास सामने से आ रहे डंपर ने बाइक में सीधी टक्कर मार दी। दोनों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। चालक डंपर को तेजी से भगा ले गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों के शवों को लोहिया अस्पताल पहुंचाया। जानकारी मिलने पर दोनों के परिजन मौके पर पहुंचे और दहाड़े मारकर रोने लगे।
विज्ञापन

गौरव की मां गुड्डी देवी, पत्नी सुधा, भाई सौरभ, गगन, बहन प्रतिमा, बेबी, पुत्र उत्कर्ष, बाला का रो-रो कर बुरा हाल था। संजीव की पत्नी रेनू, मां नन्हीं देवी, पुत्री कल्पना, पुत्र अभी, भाई गोविंद व कपिल का हाल बेहाल हो गया। पुलिस ने दोनों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जहानगंज इंस्पेक्टर हरिश्याम सिंह ने बताया कि डंपर की टक्कर से दो युवकों की मौत हो गई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। डंपर को पकड़ने के लिए आस पास के थानों में वायरलेस से संदेश प्रसारित का चेकिंग के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed