फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: Troubled by not being able to pay the installment, farmer committed suicide

Farrukhabad: किस्त न दे पाने से परेशान किसान ने फंदा लगाकर दी जान, आलू की फसल में हुआ था नुकसान

Sun, 26 Mar 2023 03:00 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रूखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रूखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 26 Mar 2023 03:00 PM IST
सार

यूपी के फर्रूखाबाद जिले में ट्रैक्टर की किस्त न दे पाने से परेशान किसान ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Farrukhabad: Troubled by not being able to pay the installment, farmer committed suicide
कलियान की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रूखाबाद जिले के अमृतपुर में ट्रैक्टर की किस्त न दे पाने से परेशान किसान ने पेड़ में फंदा लगाकर जान दे दी। आलू की फसल में उसको नुकसान हुआ था। वसूली करने गए फाइनेंस कंपनी के लोगों ने सोमवार तक किस्त जमा करने की मोहलत दी थी। 

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव मोकुलपुर निवासी कलियान कुशवाह (60) ने दो वर्ष पूर्व निजी कंपनी से लोन लेकर पुराना ट्रैक्टर खरीदा था। आलू की फसल में नुकसान होने के कारण वह लोन की किस्त जमा नहीं कर पा रहा था। विगत शुक्रवार को फाइनेंस कंपनी के लोग कलियान के घर वसूली करने पहुंचे। डरा-धमका कर किस्त का बकाया रुपया जमा कराने की बात कही। शाम को कलियान खाना खाने के बाद घर से निकल गए। गांव के बाहर 500 मीटर दूर बाग में शीशम के पेड़ में अपनी धोती से फांसी लगाकर जान दे दी।

विज्ञापन

देर रात तक वापस न आने पर परिजनों ने खोजबीन की। बाग में शव लटका होने की सूचना ग्रामीणों ने परिजनों को दी। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर पहचान की। घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पांच पुत्र रामबाबू, प्रमोद, सोनू, विजेंद्र, रामरहीश, पत्नी छोटी बिटिया का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक किसान की पत्नी छोटी बिटिया ने बताया कि पति ने दो साल पहले पुराना टैक्टर खरीदा था।

जिसके लिए प्राइवेट महिंद्रा कंपनी से लोन लिया था। आलू की फसल में घाटा होने के कारण रुपया जमा नहीं कर पाए थे। शुक्रवार को फाइनेंस कंपनी के लोग आए थे। रुपया जमा करने को कहा। पति ने गेंहू की फसल बेच कर बकाया रुपया जमा करने की बात कही थी। फाइनेंस कंपनी के लोगों ने बहुत धमकाया था। सोमवार तक रुपया जमा करने की बात कहकर चले गए थे। जिसके बाद से पति बहुत परेशान थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed