फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: Train saved from accident after colliding with cattle herd

फर्रुखाबाद: मवेशियों का झुंड टकराने से ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त होने से बची, पैसेंजर ट्रेन हादसे के बाद आधे घंटे खड़ी रही

Sat, 02 Apr 2022 08:01 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 02 Apr 2022 08:01 PM IST
विज्ञापन
Farrukhabad: Train saved from accident after colliding with cattle herd
ट्रेन से टकराया अन्ना मवेशियों का झुंड - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद से अनवरगंज जा रही पैसेंजर ट्रेन से अन्ना मवेशियों का झुंड टकरा गया। इमरजेंसी ब्रेक लगाकर चालक ने ट्रेन रोकी। इससे ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बची। सात मवेशियों की हादसे में मौत हो गई। ट्रेन आधे घंटे तक खड़ी रही।
विज्ञापन


कुत्ते शवों को नोचते रहे। प्रधान और आरपीएफ के पहुंचने के बाद ट्रैक खाली हुआ, जिसके बाद ट्रेन रवाना हुई। शनिवार सुबह करीब पांच बजकर 50 मिनट पर फर्रुखाबाद-कानपुर अनवरगंज पैसेंजर ट्रेन शेखपुर गुमटी संख्या 138-सी के पास से गुजर रही थी।
विज्ञापन


इसी वक्त रेलवे लाइन पार कर रहा अन्ना मवेशियों का झुंड ट्रेन से टकरा गया। तेज आवाज और चीख पुकार होने पर चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। इससे ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बची। सात अन्ना मवेशियों की मौत हो गई और एक घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर इतनी तेज थी कि कुछ शव कानपुर-फतेहगढ़ मार्ग पर जा गिरे। सूचना पर प्रधान और आरपीएफ टीम फर्रुखाबाद से मौके पर पहुंची। शवों को रेलवे ट्रैक से हटाया गया। करीब आधे घंटे बाद ट्रैक साफ होने पर ट्रेन को रवाना किया गया। कुत्तों के झुंड ने मवेशियों के शवों को नोंचना शुरू कर दिया।
 

सुबह करीब 10 बजे एडीओ पंचायत शैलेंद्र त्रिपाठी, प्रधान रामसेवक व दरोगा हेमंत कुमार ने शवों को खाई में डलवाकर मिट्टी डलवा दी। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. रमेश शाक्य ने घायल मवेशी का इलाज कर गोशाला भिजवाया। आरपीएफ इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार ने बताया कि फोर्स मौके पर गया था। सात अन्ना मवेशियों की मौत हुई है और एक घायल था। उधर, प्रधान रामसेवक के मुताबिक, सुबह ट्रेन की चपेट में आने से चार मवेशियों की मौत हुई है।

लखनऊ-अहमदाबाद एक्सप्रेस से भी टकराया मवेशी
शेखपुर गुमटी संख्या 138-सी के पास दोपहर करीब तीन बजे लखनऊ-अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन से भी एक मवेशी टकरा गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद एक्सप्रेस ट्रेन करीब पांच मिनट तक खड़ी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed