फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   farrukhabad : The owner remembered the driver, said you will return

लॉकडाउन में भूले मालिक को अनलॉक में याद आए मजदूर, बोले तुम लौट आओ कार का किराया हम देंगे

Tue, 02 Jun 2020 01:35 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 02 Jun 2020 01:35 AM IST
विज्ञापन
farrukhabad : The owner remembered the driver, said you will return
लॉकडाउन में प्रवासी मजदूर - फोटो : social media
फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले मजदूरों को भूलने वाले मालिकों को अनलॉक शुरू होते ही उनकी याद आ गई है। वे फोन कर कर्मचारियों को बुलाने लगे हैं। और तो और किराया भी देने को तैयार हैं।
विज्ञापन


ऐसा ही कान्हेपुर गांव में हुआ। यहां के दो युवक दिल्ली में एक कंपनी के अधिकारी की कार चलाते थे। उनके मालिक ने दो माह बाद फोन कर बुलाया। दोनों ने पैसे न होने की बात की तो उन्होंने मनुहार की वे कार बुककर चले आएं, किराया वे दे देंगे।
विज्ञापन


इस पर दोनों युवक किराये की गाड़ी से रविवार रात दिल्ली रवाना हो गए। गांव कान्हेपुर निवासी आदित्य कुमार व बृजेश दिल्ली में  एक कंपनी के अधिकारी की निजी कार चलाकर परिवार का पालन पोषण करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

लॉकडाउन होने पर मालिक ने साथ छोड़ दिया। इस कारण दोनों परिवार समेत गांव लौट आए थे। अनलॉक शुरू होने से पहले ही उनके मालिक को उनकी याद आ गई। जाने से पहले दोनों ने बताया कि आर्थिक परेशानी से वे काम करने दिल्ली गए थे।

लॉकडाउन होने पर वहां जब संकट पैदा हुआ तो घर लौट आए। गांव में रोजगार न होने से आर्थिक के साथ अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था।  29 मई को जब मालिक का फोन आया तो उनको बताया कि दिल्ली तक आने के लिए उनके पास पैसे नहीं है।

इस पर मालिक ने मनुहार की कि वे कार बुक कर दिल्ली चले आएं। वहां पहुंचने पर कार का भुगतान वह कर देंगे। दोनों युवक 31 मई देर रात सात हजार रुपये में किराये पर गाड़ी करके परिवार समेत दिल्ली चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed