फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: teacher and a teacher have been missing from school for nine days, officials unaware

Farrukhabad: शिक्षक-शिक्षिका नौ दिन से स्कूल से गायब, अफसरों को भनक नहीं

Tue, 18 Nov 2025 05:49 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 18 Nov 2025 05:49 PM IST
सार

शिक्षक-शिक्षिका के नौ दिन से स्कूल से गायब होने का मामला सामने आया है। दोनों के परिजनों ने बीएसए से मिलकर एक साथ रहने की शिकायत की।

विज्ञापन
Farrukhabad: teacher and a teacher have been missing from school for nine days, officials unaware
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

विद्यालयों के निरीक्षण के लिए जिला व ब्लॉक स्तरीय समिति गठित है, जो समय-समय पर स्कूलों का निरीक्षण कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को देती है। मगर यह समिति ठीक तरह से शायद स्कूलों का निरीक्षण नहीं कर रही है। मंगलवार को इसकी पोल उस समय खुली, जब एक शिक्षक की पत्नी व दूसरे शिक्षिका का पति जिला बेसिक शिक्षाधिकारी से शिकायत करने पहुंचे। दोनों ने आरोप लगाया कि शिक्षक-शिक्षिका किराये पर कमरा लेकर एक साथ रह रहे हैं।
विज्ञापन


ब्लॉक नवाबगंज क्षेत्र के एक प्राथमिक व एक उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक-शिक्षिका नौकरी कर रहे हैं। मंगलवार को शिक्षक की पत्नी व शिक्षिका के पति ने बीएसए से शिकायत की कि शिक्षक व शिक्षिका का आपस में कई दिनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। दोनों के बीच अवैध संबंध हैं। पत्नी ने आरोप लगाया कि 10 नवंबर को पति शिक्षिका को उसकी ससुराल से भगा लाए। वे घर के पास ही किराये पर कमरा लेकर शिक्षिका के साथ रह रहे हैं। उसे धमकी भी देते हैं। वहीं पति ने आरोप लगाया कि शिक्षक उसकी पत्नी से 15 लाख रुपये ले चुका है। दोनों के बीच अवैध संबंध हैं। शिक्षक जैसे पेशे को दोनों लोग बदनाम कर रहे हैं। विभागीय सूत्रों ने बताया कि शिक्षक-शिक्षिका 10 नवंबर से स्कूल भी नहीं जा रहे हैं। बीईओ नवाबगंज अमर सिंह राणा ने बताया कि करीब चार दिन पहले शिक्षक की पत्नी ने शिकायत की थी। तब पता चला कि शिक्षक स्कूल नहीं जा रहा। शिक्षक को नोटिस जारी किया गया है। शिक्षिका के बारे में कोई शिकायत नहीं मिली है। अभी वे अवकाश पर हैं। लौटकर आने पर मामले को दिखवाते हैं।
विज्ञापन

शिक्षक व शिक्षिका की शिकायत उनके परिजनों ने की है। मामले की जांच करवाई जाएगी। दोनों के खिलाफ नियमानुसार विभागीय कार्रवाई भी होगी। बीईओ नवाबगंज से जानकारी करूंगा कि दोनों कब से स्कूल नहीं जा रहे। - विश्वनाथ प्रताप सिंह, बीएसए

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed