झकझोर देगी ये घटना: बेटे ने कैंसर पीड़ित पिता व सौतेली मां को दी दर्दनाक मौत, युवक ने कबूली वारदात
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। बेटे ने पिता व सौतेली मां को मौत के घाट उतार दिया।
विस्तार
फर्रुखाबाद में युवक ने कैंसर पीड़ित पिता व सौतेली मां को ईंट से कुचलकर व नुकीली चीज से वार कर मौत के घाट उतार दिया। ससुर की हालत खराब होने का बहाना बनाकर पत्नी को ससुराल छोड़ने कन्नौज जा रहा था तो रास्ते में घटना की जानकारी दी। पत्नी की तहरीर पर पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
शहर के मोहल्ला बालाजीपुरम कोठा निवासी ओमप्रकाश पाल (70) और उनकी पत्नी बबली (55) की उसके पुत्र मनोज पाल ने ईंट से कुचलकर व धारदार हथियार से हत्या कर दी। ओमप्रकाश का शव चारपाई और बबली का शव जमीन पर पड़ा मिला। बबली मनोज की सौतेली मां थी। मनोज की पत्नी नम्रता ने सास व ससुर की हत्या करने की सूचना गुरुवार सुबह करीब 11 बजे थाने पहुंचकर दी। सूचना पर थानाध्यक्ष विनोद शुक्ला पुलिस बल के साथ पहुंचे।
रात ढाई बजे भूतल में उसके कमरे में आकर बोले कि तुम्हारे पिता की हालत खराब है। इस पर वह तीनों बच्चों को साथ लेकर रोडवेज बस से पति के साथ चली गई। पति ने गुरसहायगंज उतरने की बजाय कन्नौज में उतारकर सास-ससुर की हत्या की जानकारी दी। वहां अकेला छोड़कर फरार हो गए। एसपी विकास कुमार ने बताया कि दंपती की पुत्र ने हत्या की है। पत्नी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दी गई हैं।