फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: Shamim murder case, BSP leader Anupam Dubey arrives on hearing

शमीम हत्याकांड: विवेचक से नहीं हो पाई पूरी जिरह, कड़ी सुरक्षा में बसपा नेता अनुपम दुबे पेशी पर पहुंचा

Thu, 03 Nov 2022 07:41 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 03 Nov 2022 07:41 PM IST
सार

शमीम हत्याकांड में पीड़ित के भाई ने बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे, बाल किशन उर्फ शिशु  सहित कई अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। बसपा नेता अनुपम दुबे गुरुवार को कोर्ट में पेश हुआ। जिरह पूरी न होने पर कोर्ट ने सुनवाई के लिए दो दिसंबर की तारीख नियत की है।

विज्ञापन
Farrukhabad: Shamim murder case, BSP leader Anupam Dubey arrives on hearing
पुलिसकर्मियों के साथ बसपा नेता अनुपम दुबे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शमीम हत्याकांड में अदालत में विवेचक से जिरह अभी पूरी नहीं हो सकी है। बसपा नेता अनुपम दुबे कोर्ट में पेश हुआ। सुनवाई के लिए दो दिसंबर की तारीख तय की गई। कन्नौज कोतवाली गुरसहायगंज के कस्बा समधन निवासी लकड़ी ठेकेदार शमीम की 25 जुलाई 1995 को फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन


शमीम के भाई ने मोहल्ला कसरट्टा निवासी बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे, बाल किशन उर्फ शिशु  सहित कई अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे की विवेचना सीबीसीआईडी लखनऊ स्थानांतरित कर दी गई थी। सीबीसीआईडी के तत्कालीन इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार शर्मा ने बसपा नेता व बाल किशन उर्फ शिशु के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी।
विज्ञापन


बसपा नेता ने 14 जुलाई 2021 को इंस्पेक्टर रामनिवास हत्याकांड में कोर्ट में समर्पण कर दिया था। वह तभी से मैनपुरी की जेल में बंद है। गुरुवार को लकड़ी ठेकेदार हत्याकांड में तत्कालीन विवेचक प्रमोद कुमार शर्मा को जिरह के लिए बुलाया गया। बसपा नेता व बाल किशन उर्फ शिशु भी पेशी पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवेचक प्रमोद से बचाव व अभियोजन पक्ष के वकीलों ने जिरह की। जिरह पूरी न होने पर कोर्ट ने सुनवाई के लिए दो दिसंबर की तारीख नियत की है। बसपा नेता की पेशी को लेकर सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह की अगुवाई में फतेहगढ़ कोतवाल सचिन कुमार सिंह व पुलिस लाइन का फोर्स तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed