फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: Sanjeev Singh has become new Subedar Major of the Rajput Regiment Center

Farrukhabad: राजपूत रेजिमेंट सेंटर के नए सूबेदार मेजर बने संजीव सिंह

Wed, 31 Dec 2025 11:26 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 31 Dec 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Farrukhabad: Sanjeev Singh has become new Subedar Major of the Rajput Regiment Center
सेवानिवृत्त होने के बाद ऑनरेरी कैप्टन कप्तान सिंह को विदाई दी गई - फोटो : अमर उजाला
फतेहगढ़ स्थित राजपूत रेजिमेंट सेंटर में बुधवार को नए सूबेदार मेजर (एसएम) के रूप में संजीव सिंह की नियुक्ति की गई। ऑनरेरी कैप्टन सूबेदार मेजर कप्तान सिंह के सेवानिवृत्त होने के बाद उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। बुधवार को राजपूत रेजिमेंट सेंटर परिसर में पदभार ग्रहण एवं विदाई समारोह का आयोजन हुआ। इसमें अधिकारी, जेसीओ और जवान बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
विज्ञापन


समारोह के दौरान बेटन देकर औपचारिक रूप से चार्ज हस्तांतरित किया गया। इसके पश्चात अग्निवीरों, सैन्य अधिकारियों एवं जवानों ने सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर कप्तान सिंह को फूल-मालाएं पहनाकर विदाई दी। कमांडेंट ब्रिगेडियर माइकल डिसूजा एवं डिप्टी कमांडेंट कर्नल रोहित पंत ने कप्तान सिंह के 30 वर्षों की निष्ठावान सैन्य सेवा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन


फूलों से सजी गाड़ी पर सवार कप्तान सिंह को जवानों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों के साथ किले के बाहर तक सम्मानपूर्वक विदा किया। समारोह में कर्नल कमलदीप पवार, जीएमपी जेसीओ कालूराम, जीएमपी हवलदार राजकुमार सिंह, गौरव सिंह, विक्रम सिंह सहित अधिकारी व जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed