{"_id":"647369993774660d1d0327c6","slug":"farrukhabad-rumor-of-getting-a-pitcher-full-of-jewelry-in-digging-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad: खोदाई में जेवरात से भरा घड़ा मिलने की अफवाह, छानबीन में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad: खोदाई में जेवरात से भरा घड़ा मिलने की अफवाह, छानबीन में जुटी पुलिस
Sun, 28 May 2023 08:31 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 28 May 2023 08:31 PM IST
सार
यूपी के फर्रुखाबाद में खेत की खोदाई में जेवरात से भरा घड़ा मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। संबंधित थाने की पुलिक मौके पर पहुंची और जेसीबी चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।
विज्ञापन
मौके पर जानकारी करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले के अमृतपुर में खेत की खोदाई में जेवरात से भरा घड़ा मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस व तहसीलदार ने जेसीबी चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस प्रथम जांच में घटना को संदिग्ध मान रही है। थाना क्षेत्र के गांव अंटिया निवासी एक भट्ठा मालिक को गांव कुड़रा निवासी बैजनाथ ने खेत की मिट्टी बेची थी। रविवार को भट्ठा मालिक ने जेसीबी से खेत की खोदाई कराने के लिए बुलाया। जेसीबी चालक खेत में खोदाई कर रहा था।
विज्ञापन
खोदाई करते समय जेवरात से भरे दो घड़े मिलने की सूचना पूरे इलाके में फैल गई। चालक खोदाई में मिले घड़े लेकर भाग गया। इसकी जानकारी मिलने पर खेत मालिक सहित कई लोग मौके पर पहुंच गए और खेत की खोदाई करने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस व तहसीलदार मौके पर पहुंचे और खेत में मौजूद लोगों से पूरे मामले की जानकारी की।
विज्ञापन
चौकी इंचार्ज अमित शर्मा ने जेसीबी चालक को बुलाया और पूछताछ की। सही जवाब नहीं देने पर पुलिस ने जेसीबी चालक को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। चौकी इंचार्ज अमित शर्मा ने बताया कि जेवरात से भरे घड़े मिलने की अफवाह है। इसके कारण पुलिस व प्रशासन को दौड़ लगानी पड़ी।
विज्ञापन