फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: Rumor of getting a pitcher full of jewelry in digging

Farrukhabad: खोदाई में जेवरात से भरा घड़ा मिलने की अफवाह, छानबीन में जुटी पुलिस

Sun, 28 May 2023 08:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 28 May 2023 08:31 PM IST
सार

यूपी के फर्रुखाबाद में खेत की खोदाई में जेवरात से भरा घड़ा मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। संबंधित थाने की पुलिक मौके पर पहुंची और जेसीबी चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

विज्ञापन
Farrukhabad: Rumor of getting a pitcher full of jewelry in digging
मौके पर जानकारी करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले के अमृतपुर में खेत की खोदाई में जेवरात से भरा घड़ा मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस व तहसीलदार ने जेसीबी चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस प्रथम जांच में घटना को संदिग्ध मान रही है। थाना क्षेत्र के गांव अंटिया निवासी एक भट्ठा मालिक को गांव कुड़रा निवासी बैजनाथ ने खेत की मिट्टी बेची थी। रविवार को भट्ठा मालिक ने जेसीबी से खेत की खोदाई कराने के लिए बुलाया। जेसीबी चालक खेत में खोदाई कर रहा था।

विज्ञापन


खोदाई करते समय जेवरात से भरे दो घड़े मिलने की सूचना पूरे इलाके में फैल गई। चालक खोदाई में मिले घड़े लेकर भाग गया। इसकी जानकारी मिलने पर खेत मालिक सहित कई लोग मौके पर पहुंच गए और खेत की खोदाई करने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस व तहसीलदार मौके पर पहुंचे और खेत में मौजूद लोगों से पूरे मामले की जानकारी की।
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज अमित शर्मा ने जेसीबी चालक को बुलाया और पूछताछ की। सही जवाब नहीं देने पर पुलिस ने जेसीबी चालक को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। चौकी इंचार्ज अमित शर्मा ने बताया कि जेवरात से भरे घड़े मिलने की अफवाह है। इसके कारण पुलिस व प्रशासन को दौड़ लगानी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed