फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad road accident: two died in collision between bikes

फर्रुखाबाद: बाइकों की टक्कर में वृद्धा व युवक की मौत, मचा कोहराम

Sat, 09 Mar 2024 11:10 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 09 Mar 2024 11:10 PM IST
सार

बदायूं-फर्रुखाबाद मार्ग पर हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Farrukhabad road accident: two died in collision between bikes
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बदायूं-फर्रुखाबाद मार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत में वृद्धा और एक युवक घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल लाया गया, जहां युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि वृद्धा की इलाज के दौरान मौत हो गई। कलान थाना क्षेत्र के गांव मलेवा निवासी मटरू अपनी बहन कुसुमा देवी (60) को बाइक से लेकर गांव उदिया बारा जा रहे थे।

विज्ञापन


वह बाइक को जखिया गांव के पास सड़क किनारे खड़ी कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार एक बाइक ने टक्कर मार दी। इससे कुसुमा देवी काफी दूर जा गिरीं। उन्हीं के ऊपर युवक भी बाइक समेत जा गिरा। दोनों घायलों को पहले कलान अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर लोहिया अस्पताल लाए।
विज्ञापन


यहां कलान थाने के गांव बाराकलां निवासी गोविंद (20) को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि कुसुमा की इलाज के दौरान एक घंटे बाद मौत हो गई। गोविंद तीन भाई धर्मवीर व शेखर में सबसे बड़ा था। उसके छह बहनें थीं। वह हेलमेट नहीं लगाए था। कुसुमा देवी के पुत्र दलवीर, पप्पू, मुलायम व गुरुदेव हैं। चार बेटियों में तीन की शादी हो चुकी है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed