{"_id":"64a178ec0cdd259e1006e613","slug":"farrukhabad-reported-on-20-accused-of-molestation-and-assault-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad: घर में घुसकर मारपीट में प्रधानपति, पुत्र सहित 20 पर रिपोर्ट, छेड़छाड़ व मारपीट का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad: घर में घुसकर मारपीट में प्रधानपति, पुत्र सहित 20 पर रिपोर्ट, छेड़छाड़ व मारपीट का लगाया आरोप
Sun, 02 Jul 2023 06:48 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 02 Jul 2023 06:48 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज में पुराने विवाद की रंजिश में शनिवार को दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने प्रधान पति, पुत्र सहित 20 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। दूसरे पक्ष से मुकदमे में समझौते का दबाव बनाकर मारपीट कर छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना क्षेत्र के महरुपुर राबी निवासी महिला ने गांव के प्रधान रंजीता के पति दीपक, उसके पुत्र रिशु, कुंदन, राजीव, बाबा, सोनू, मोहित, भेला व 12 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
कहा कि शनिवार सुबह करीब 9 बजे आरोपियों उसके घर में घुस आए। आरोपियों ने उसके व पुत्री के साथ गाली-गलौज कर छेड़छाड़ करते हुए गला दबाया। उसके व पुत्री के कपड़े फाड़ दिए। मारपीट में उसके गंभीर चोट आई हैं। दूसरे पक्ष से एक महिला ने पिंकी, पिंटू, मनीष, प्रदीप, मंगनी, पपुली, व नन्ही देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
कहा कि उसकी चचेरी बहन द्वारा विशाल आदि के खिलाफ दुष्कर्म दहेज उत्पीड़न के मामले में मुकदमा न्यायालय में चल रहा है। इसको लेकर शनिवार को आरोपी घर पहुंचे। मुकदमे में समझौते का दबाव बनाने लगे। विरोध करने पर मारपीट करने लगे। चिल्लाने पर बड़ी बहन भी पहुंच गई। आरोपियों ने उसके व बहन को बदनीयती से नाजुक अंगों को दबाकर कपड़े फाड़ दिए। आरोपियों ने बलात्कार करने की बात कही। चिल्लाने पर परिजन आ गए। इस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन