फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: Railway track cracked, three trains stranded at the station

Farrukhabad: रेलवे लाइन की पटरी चटकी, स्टेशन पर खड़ी रहीं तीन ट्रेनें

Tue, 11 Nov 2025 11:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 11 Nov 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Farrukhabad: Railway track cracked, three trains stranded at the station
कमालगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

फर्रुखाबाद-कानपुर रेल मार्ग पर खुदागंज स्टेशन व गुमटी नंबर 128सी के बीच मंगलवार रात पटरी चटक गई। इससे अलग-अलग स्टेशनों पर तीन ट्रेनें रोक दी गईं। देर रात तक पटरी मरम्मत कार्य चलता रहा। घंटों यात्री परेशान रहे। खुदागंज रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर पटरी चटके होने की जानकारी मिलने पर कानपुर-अनवरगज फर्रुखाबाद पैसेंजर ट्रेन को खुदागंज रेलवे स्टेशन पर करीब रात 10 .10 बजे रोक दिया गया।

विज्ञापन


इधर फर्रुखाबाद से कानपुर जा रही पैसेंजर ट्रेन 54158 कमालगंज रेलवे स्टेशन पर 10.23 बजे रोक दी गई। काफी देर तक ट्रेन रवाना न होने से यात्री परेशान हो गए। उन्होंने उतरकर स्टेशन मास्टर से जानकारी की तो बताया गया कि पटरी में कुछ खराबी आने से ट्रेन यातायात रोका गया है। मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन


उधर कालिंदी एक्सप्रेस को गुरसहायगंज रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया। इससे वहां यात्री परेशान रहे। जानकारी मिलते ही रेलवे के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। देर रात तक मरम्मत कार्य चलता रहा। इस दौरान खुदागंज स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन के कई यात्री उतरकर सड़क पर पहुंच गए। वह गंतव्य जाने के लिए वाहनों का इंतजार करते रहे। कुछ यात्रियों ने परिजनों को सूचना देकर निजी वाहन मंगवा लिए। जीआरपी चौकी फतेहगढ़ के इंचार्ज उपेंद्र सिंह ने बताया कि पटरी में कोई तकनीकी खराबी आई है। इससे कन्नौज के इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारी मरम्मत कार्य में जुटे हैं। मरम्मत कार्य पूरा होते ही ट्रेनें रवाना की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed