फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: Property worth Rs 16.36 crore of SP leader brothers accused of gangsterism seized

Farrukhabad: गैंगस्टर के आरोपी सपा नेता भाइयों की 16.36 करोड़ की संपत्ति कुर्क

Wed, 24 Jul 2024 10:10 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 24 Jul 2024 10:10 PM IST
सार

Farrukhabad News: गैंगस्टर के आरोपी सपा नेता भाइयों की 16.36 करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई है।  कुर्क संपत्तियों में 28 अचल शामिल, 44 बैंक खातों में मौजूद 16:60 लाख रुपये भी सीज किए गए हैं।

विज्ञापन
Farrukhabad: Property worth Rs 16.36 crore of SP leader brothers accused of gangsterism seized
गैंगस्टर के आरोपी भाइयों की संपत्ति कुर्क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में गैंगस्टर के मुकदमे में आरोपी सपा नेता भाइयों की 16.36 करोड़ की संपत्ति पुलिस व प्रशासन ने कुर्क कर ली। इसमें 28 अचल संपत्तियां 16.19 करोड़ रुपये से ज्यादा की हैं। वहीं सपा नेता और उनके परिजनों के 44 बैंक खातों में मौजूद 16.60 लाख रुपये भी सीज किए गए हैं। फतेहगढ़ कोतवाल हरिश्याम सिंह ने लोको कालोनी निवासी सपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव उर्फ जग्गू, भाई योगेंद्र सिंह यादव उर्फ चन्नू के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन


इसमें आरोप लगाया कि यह लोग लोगों को बंधक बनाकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर रंगदारी मांगते हैं। ऐसे में इनके खिलाफ कोई गवाही देने को तैयार नहीं है। मुकदमे की विवेचना मऊदरवाजा एसओ अमित गंगवार कर रहे हैं। मुकदमा दर्ज होने के दूसरे दिन ही पुलिस ने देवेंद्र को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया था। पुलिस की कई टीमों ने भाई योगेंद्र की तलाश में दबिश मारी, लेकिन वह पकड़ में नहीं आए।

विज्ञापन

पुलिस की ओर से सपा नेताओं की 45 संपत्तियों को चिन्हित किया गया। चिन्हित की गईं संपत्तियां करोड़ों रुपये की बताई जा रही हैं। जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने संपत्ति कुर्क करने के आदेश दिए। बुधवार को तहसीलदार सदर श्रद्धा पांडेय, विवेचक अमित गंगवार, कादरीगेट एसओ अवध नारायण पांडेय फोर्स के साथ बरेली-इटावा हाईवे के पास स्थित मसेनी पहुंचे। वहां प्लाटों को कुर्क कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने इसके बाद लाेको दरगाह के पास सपा नेता भाइयों के दोनों निर्माणाधीन मकानों को कुर्क कर लिया। पुलिस इसके बाद गांव पपियापुर पहुंची। वहां सपा नेता भाइयों की कृषि भूमि कुर्क की। प्रशासन ने सपा नेताओं की 16.36 करोड़ की संपत्तियां कुर्क कीं। कुर्क की गई 28 अचल संपत्तियां जिनकी कीमत 16.19 करोड़ से ज्यादा है, वह सभी जग्गू की पत्नी के नाम हैं। वहीं, सपा नेताओं और उनके परिजनों के 44 बैंक खाते सीज कर दिए गए, जिसमें 16.60 लाख रुपये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed