फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farrukhabad Police went to stop illegal construction were pelted with stones FIR against 13 and men 20 women

Farrukhabad: अवैध निर्माण रोकने गई पुलिस पर पथराव, महिला सिपाही से हाथापाई, 13 पुरुष और 20 महिलाओं पर एफआईआर

Sun, 22 Feb 2026 02:33 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 22 Feb 2026 02:33 PM IST
सार

Farrukhaabd News: कमालगंज के नगला जोध गांव में अवैध निर्माण रोकने गई पुलिस टीम और चौकी प्रभारी पर 33 दबंगों की भीड़ ने हमला कर दिया। महिला सिपाही से हाथापाई और सरकारी जीप पर पथराव करने के आरोप में पुलिस ने 20 महिलाओं समेत 13 पुरुषों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Farrukhabad Police went to stop illegal construction were pelted with stones FIR against 13 and men 20 women
सांकेतिक  - फोटो : amar ujala

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव नगला जोध में शनिवार रात अवैध रूप से मकान के निर्माण होने पर हुए विवाद की सूचना पर पहुंची यूपी 112 पुलिस के सिपाहियों से दबंगों ने अभद्रता कर दी। इसकी जानकारी पर खुदागंज चौकी प्रभारी अनिल कुमार पहुंचे और निर्माण कार्य न करने की बात कही, तो उनके साथ भी गाली-गलौज की गई।

विज्ञापन

इस पर थाने से अतिरिक्त पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा। पुलिस को देख दबंगों की संख्या भी बढ़ गई। 13 पुरुष व 20 महिलाएं पुलिस बल के साथ गाली-गलौज कर मारपीट पर उतारू हो गए। भीड़ ने महिला सिपाही के साथ हाथापाई कर दी। जब उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो सभी सरकारी जीप के आगे खड़े होकर पथराव करने लगे। चौकी प्रभारी ने प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed