{"_id":"6a40bef14d7d8f84f005005e","slug":"farrukhabad-out-of-control-tractor-trolley-overturned-resulting-in-a-young-man-death-after-being-crushed-2026-06-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad: अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, ईंटें उतारकर लौटते समय हादसा, युवक की दबकर मौत, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad: अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, ईंटें उतारकर लौटते समय हादसा, युवक की दबकर मौत, जांच शुरू
Sun, 28 Jun 2026 11:58 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sun, 28 Jun 2026 11:58 AM IST
सार
Farrukhabad News: अमृतपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक युवक की मौत हो गई। परिजनों ने भट्ठा मालिक पर युवक को मुनीमी के नाम पर बुलाकर ट्रैक्टर पर भेजने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
अनियंत्रित होकर पलटी ट्रैक्टर-ट्राॅली
- फोटो : amar ujala
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले में शनिवार देर रात ईंटें उतारकर आ रहा तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर अमृतपुर के गांव खुशहाली नगला के पास पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर सवार युवक की मौत हो गई, जबकि चालक मौका पाकर फरार हो गया। परिजन ने भट्ठा मालिक पर मुनीमी कराने की बात कहकर ले जाकर ट्रैक्टर पर भेजने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
कायमगंज कोतवाली के गांव सोतेपुर निवासी आकाश पाल (20) करीब एक साल से अमृतपुर थाना क्षेत्र के एक भट्ठे पर काम करता था। शनिवार देर रात वह भट्ठा के एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से ईंटें भरकर किसी गांव में उतारने गया था। वापस आते समय खुशहाली नगला के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली से चालक नियंत्रण खो बैठा और पलट गया।
विज्ञापन
ट्रैक्टर पर कैसे गया, समझ नहीं आ रहा
इससे आकाश मौके पर ही घायल होकर पड़ा रहा। ताऊ राकेश उसे लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौसेरे भाई संदीप कुमार पाल ने बताया कि घर में बड़ा भाई आलोक व दो बहनें नव्या व सोनम हैं। मां शीला देवी हैं। मुनीमी कराने की बात कहकर ले जाया गया। इसके बाद ट्रैक्टर पर कैसे गया, यह समझ नहीं आ रहा है। अमृतपुर थानाध्यक्ष दर्शन सिंह सोलंकी ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।