फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farrukhabad Nisha had left house in yellow salwar suit white colour seen in CCTV reached hospital in t-shirt

UP: पीले सलवार सूट में घर से निकली थी निशा, CCTV में दिखा सफेद रंग…नेकर-टीशर्ट में पहुंची अस्पताल, पढ़ें मामला

Tue, 09 Sep 2025 06:50 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 09 Sep 2025 06:50 AM IST
सार

Farrukhabad News: पिता बलराम ने बताया कि निशा जो शर्ट पहने थी, वह दीपक की है। दीपक को शर्ट यह पहने देखा था। उन्होंने आरोप लगाया कि दीपक पुत्री को परेशान करता था। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है।

विज्ञापन
Farrukhabad Nisha had left house in yellow salwar suit white colour seen in CCTV reached hospital in t-shirt
मृतका की फाइल फोटो और सीसीटीवी फुटेज - फोटो : amar ujala

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में महिला को जला देने के मामले में पति ने नया खुलासा किया है। उनका कहना है कि पत्नी घर से पीला सलवार सूट पहनकर दवा लेने की बात कहकर स्कूटी से निकली थी। मगर जब उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया तो वह नेकर व टीशर्ट पहने थी। पति की बातों से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं मृतका के पिता दीपक पर ही हत्या का आरोप लगा रहे हैं। अपर पुलिस अधीक्षक घटना को संदिग्ध मान रहे हैं।

विज्ञापन

जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव झिझुकी निवासी शिक्षक बलराम सिंह की पुत्री निशा सिंह (33) को छह सितंबर को झुलसी अवस्था में लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सैफई में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पिता ने शोहदे व उसके साथियों पर पुत्री को पेट्रोल डालकर जला डालने का आरोप लगाया था। वहीं महिला के पति अमित चौहान निवासी जल्लापुर कोतवाली मोहम्मदाबाद की बातों ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन

पीला सलवार-सूट पहनकर स्कूटी से चली गईं
अमित चौहान ने बताया कि पांच सितंबर को उसने पत्नी के साथ फर्रुखाबाद में शॉपिंग की। रात को वह दिल्ली निकल आया। छह सितंबर को ससुर बलराम सिंह ने पत्नी के जल जाने की जानकारी दी। बच्चों ने बताया कि मम्मी के पास किसी का फोन आया था। वह गुस्से में पीला सलवार-सूट पहनकर स्कूटी से चली गईं। जब वह डॉक्टर धीरेंद्र सिंह के अस्पताल में भर्ती हुई, तो हाफ नेकर व टीशर्ट पहने थीं।

विज्ञापन

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित
प्रेम-प्रसंग के बारे में आज तक मुझे कोई जानकारी नहीं है। उसकी खेती-बाड़ी ससुर ही कराते हैं। खेती का पूरा कामकाज ससुर दीपक से ही कराते थे। वे दीपक को अच्छी तरह जानते थे। वहीं, पिता बलराम ने बताया कि निशा जो शर्ट पहने थी, वह दीपक की है। दीपक को शर्ट यह पहने देखा था। उन्होंने आरोप लगाया कि दीपक पुत्री को परेशान करता था। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। फिर भी गहनता से जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की गई हैं।

विज्ञापन

ये था पूरा मामला
जहानगंज कोतवाली क्षेत्र में  दवा लेने गई महिला को शोहदे ने अपने साथियों के साथ पेट्रोल डालकर जला दिया। गंभीर हालत में महिला को लोहिया अस्पताल लाया गया। यहां से उसे सैफई रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान सैफई में महिला की मौत हो गई। मृतका के पिता ने शोहदे व उसके पांच साथियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

दरियावगंज दवा लेने गई थी

थाना क्षेत्र के गांव झिझुकी निवासी बलराम सिंह ने पुत्री निशा सिंह (33) की शादी वर्ष 2013 में अमित चौहान पुत्री राजेंद्र सिंह निवासी जल्लापुर कोतवाली मोहम्मदाबाद के साथ की थी। अमित चौहान दिल्ली में नौकरी करते हैं। बलराम सिंह ने बताया कि पुत्री निशा सिंह फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के नेकपुर चौरासी निवासी रेखा चौहान के यहां किराये पर नाती रुद्र चौहान (11) व शौर्य चौहान (8) के साथ रहती थी। शनिवार को पुत्री निशा दरियावगंज दवा लेने गई थी।

पेट्रोल डालकर आग लगा दी आग
बलराम सिंह ने आरोप लगाया कि कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव जैतपुर निवासी युवक पुत्री को आए दिन परेशान करता था। वह पुत्री को बातचीत करने के लिए दबाव बनाता था। बलराम सिंह ने आरोप लगाया कि जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव कुंदन गनेशपुर के पास युवक ने अपने पांच साथियों के साथ दवा लेकर लौट रही पुत्री के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। चिकित्सक धीरेंद्र सिंह ने बलराम सिंह को पुत्री के जल जाने की सूचना दी।

गहनता से की जा रही है जांच
बलराम सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुत्री को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से उसे उपचार के लिए सैफई रेफर कर दिया गया। बलराम सिंह ने बताया कि सैफई में रविवार देर शाम इलाज के दौरान पुत्री की मौत हो गई। सैफई में ही पुत्री का पोस्टमार्टम कराया गया। बलराम सिंह ने जैतपुर निवासी युवक व उसके पांच साथियों के खिलाफ जहानगंज थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष राजेश राय ने बताया कि बलराम सिंह ने पुत्री को जलाकर मार डालने की तहरीर दी है। मामला गंभीर है। गहनता से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed