{"_id":"6a3416295a6d8e3194067c15","slug":"farrukhabad-nine-injured-after-speeding-tractor-trolley-loaded-with-tent-equipment-overturns-2026-06-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad: टेंट का सामान लदी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से नौ लोग घायल, मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad: टेंट का सामान लदी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से नौ लोग घायल, मची चीख-पुकार
Thu, 18 Jun 2026 09:32 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 18 Jun 2026 09:32 PM IST
सार
Farrukhabad News: रफ्तार अधिक होने से मोड़ पर ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में नौ लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
घटनास्थल पलटा पड़ा ट्रैक्टर-ट्राॅली और पड़ा टेंट का सामान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शादी समारोह के लिए टेंट का सामान लाद कर जा रहा ट्रैक्टर-ट्रॉली तेज रफ्तार होने से अमृतपुर से करीब एक किलोमीटर मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे उस पर सवार दस लोग घायल हो गए। पुलिस ने नौ घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर में भेजा। थाना क्षेत्र के गांव जटपुरा के निवासी दिनेश कुशवाह की पुत्री रुचि की 19 जून को बरात आनी है।
विज्ञापन
इसको लेकर तैयारियां चल रही हैं। बृहस्पतिवार शाम गांव से नौ लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली पर बैठकर अमृतपुर से टेंट का सामान लेने आए थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली में सामान लाद कर गांव आ रहे थे। करनपुर दत्त मार्ग पर जटपुरा गांव को जाने वाले मार्ग पर मोड़ते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। इससे ट्रॉली में भरे कुर्सी-मेज, जनरेटर के नीचे सभी लोग दब गए। यह देख खेतों में काम कर रहे लोगों ने उन्हें बाहर निकाला। थानाध्यक्ष दर्शन सिंह सोलंकी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
गंभीर घायल अंकित (22), सनी (18), प्रांशु (18), कन्नौज जिले के गुरसहायगंज के गांव जलालाबाद निवासी गौरव (25), जटपुर निवासी प्रांशु(17), सनी (18), पुष्पेंद्र (35), सुधांशु(18) व प्रेम (20) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर भेजा। वहां से सभी घायलों को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया है। अंकित की हालत गंभीर होने पर उसे सैफई भेज दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने लोहिया अस्पताल पहुंचकर घायलों से घटना की जानकारी ली। थानाध्यक्ष दर्शन सिंह सोलंकी ने बताया कि ट्रैक्टर चालक का पता लगाया जा रहा है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।