फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad News, Kamalganj Murder, Youth Murder, Brick Attack, Crime News, Uttar Pradesh News

Farrukhabad: पिटाई के बाद गला दबाकर झोलाछाप की हत्या, सात सौ मीटर शव घसीटकर खेत में फेंका

Tue, 28 Jul 2026 11:45 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,फर्रुखाबाद Published by: प्रसून शुक्ला Updated Tue, 28 Jul 2026 11:45 AM IST
सार

Farrukhabad News: झोलाछाप की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस झोलाछाप के संबंधों की कुंडली खंगाल रही है। चार संदिग्धों से पूछताछ की गई। 

विज्ञापन
Farrukhabad News, Kamalganj Murder, Youth Murder, Brick Attack, Crime News, Uttar Pradesh News
हरिराम उर्फ पप्पू यादव की फाइल फोटो, मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गांव सवासी में सोमवार रात को पिटाई के बाद झोलाछाप की गला दबाकर हत्या कर दी गई। शव घसीट कर झोपड़ी से करीब सात सौ मीटर दूर खेत में फेंक दिया गया। परिजन ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया। पुलिस ने झोलाछाप के संबंधों को खंगालने में जुटी है। गांव के चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गंगापार के सवासी निवासी हरिनाम उर्फ पप्पू यादव (48) की गांव में ही क्लीनिक थी। वह आस-पास जाकर लोगों का इलाज करते थे। करीब तीन वर्ष पूर्व उन्होंने गांव से करीब दो किलोमीटर दूर धीरजपुर के पास जमीन खरीदी थी। वहां उनकी झोपड़ी थी। अक्सर रात को वहीं सोने चले जाते थे। सोमवार शाम चार बजे वह घर से झोपड़ी पर जाने की बात कहकर निकले थे। इसके बाद घर वापस नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

 

मंगलवार सुबह आठ बजे झोपड़ी से करीब सात सौ मीटर दूर नारायण के खेत में पप्पू का शव पड़ा मिला। उनका पूरा शरीर मिट्टी से सना था। उनके गले में अंगोछा कसा था। पास में ही चप्पलें और एक मोटी लकड़ी का टुकड़ा पड़ा था। सिर व आंख के पास चोट के निशान थे। शव अकड़ चुका था। छानबीन के दौरान उनकी झाेपड़ी से कुछ दूर तक शव घसीटे जाने के निशान मिले। उनकी डायरी व पेन भी आसपास मिला। शव के पास ही कीचड़ में उनका मोबाइल भी पड़ा था, उसमें अंतिम कॉल शाम चार बजे की ही थी। वह फ्लाइट मोड पर लगा था।
 

विज्ञापन

पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। साथ ही परिजन से जानकारी की। पुलिस ने शक के आधार पर गांव के ही चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। पप्पू के पुत्र अनिरुद्ध उर्फ निर्दोष, अर्पित, विवाहित पुत्री संजू व सरिता हैं। वह चार भाई अनूप, हरगोविंद व शिवस्वरूप में सबसे बड़े थे। थाने पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी आलोक सिंह ने घटना के संबंध में जानकारी ली। हिरासत में लिए गए लोगों से भी उन्होंने पूछताछ की।

सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाए जाने से मौत होने की पुष्टि की गई है। साथ ही सिर व आंख पर चोट लगने का उल्लेख किया गया है। एएसपी गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि पप्पू को शाम को कैलाश के घर के सामने झोपड़ी में बैठा देखा गया था। इसके बाद वह नजर नहीं आया। कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed