फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: Newborn dies due to bleeding from Vigo

Farrukhabad: वीगो से खून बहने से नवजात की मौत, अस्पताल कर्मियों ने परिजनों से की अभद्रता

Sat, 31 Aug 2024 09:54 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 31 Aug 2024 09:54 PM IST
सार

यूपी के फर्रूखाबाद जिले में वीगो से खून बहने से नवजात की मौत हो गई। घटना लोहिया महिला अस्पताल के एसएनसीयू की है। परिजनों की शिकायत पर सीएमएस ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
Farrukhabad: Newborn dies due to bleeding from Vigo
लोहिया अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड के बाहर मौजूद परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में लोहिया महिला अस्पताल में भर्ती 12 दिन की नवजात के वीगो से अधिक खून निकलने से उसकी मौत हो गई। परिजनों ने शिकायत की तो कर्मियों ने अभद्रता कर बाहर निकाल दिया। शिकायत पर सीएमएस ने जांच का आश्वासन दिया है। नवाबगंज थाने के गंगलऊ निवासी अनिल कुमार की पत्नी आरती ने 19 अगस्त को जुड़वां (एक पुत्र और पुत्री) बच्चों को जन्म दिया था।

विज्ञापन


तय समय से पहले प्रसव होने की वजह से बच्चों को लोहिया महिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया। शुक्रवार रात बेटी के लगी वीगो में खून बहने लगा, मगर ड्यूटी कर्मी ने ध्यान नहीं दिया। एक बार अंदर देखने पहुंचे परिजनों ने खून निकलता देखा, तो शिकायत की। इस पर स्टाफ नाराजगी जताने लगे। प्रसूता आरती ने बताया कि उनके परिवार के लोगों से जमकर अभद्रता की। वह लोग मारपीट पर आमादा हो गए। अनिल कुमार ने बताया कि अधिक खून बहने की वजह से बेटी की मौत हो गई है।

विज्ञापन

उन्होंने इसकी शिकायत सीएमएस से की। सीएमएस डॉ. कैलाश दुल्हानी ने बताया कि मामले की शिकायत मिली है। शुक्रवार रात एसएनसीयू में डॉ. सुनील अग्रवाल, स्टाफ नर्स सीमा व पूजा की ड्यूटी थी। वह टीम बनाकर इसकी जांच कराएंगे। दोषी पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed