{"_id":"66d33d2f3d94c145b605fafe","slug":"farrukhabad-newborn-dies-due-to-bleeding-from-vigo-2024-08-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad: वीगो से खून बहने से नवजात की मौत, अस्पताल कर्मियों ने परिजनों से की अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad: वीगो से खून बहने से नवजात की मौत, अस्पताल कर्मियों ने परिजनों से की अभद्रता
Sat, 31 Aug 2024 09:54 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 31 Aug 2024 09:54 PM IST
सार
यूपी के फर्रूखाबाद जिले में वीगो से खून बहने से नवजात की मौत हो गई। घटना लोहिया महिला अस्पताल के एसएनसीयू की है। परिजनों की शिकायत पर सीएमएस ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
लोहिया अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड के बाहर मौजूद परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले में लोहिया महिला अस्पताल में भर्ती 12 दिन की नवजात के वीगो से अधिक खून निकलने से उसकी मौत हो गई। परिजनों ने शिकायत की तो कर्मियों ने अभद्रता कर बाहर निकाल दिया। शिकायत पर सीएमएस ने जांच का आश्वासन दिया है। नवाबगंज थाने के गंगलऊ निवासी अनिल कुमार की पत्नी आरती ने 19 अगस्त को जुड़वां (एक पुत्र और पुत्री) बच्चों को जन्म दिया था।
विज्ञापन
तय समय से पहले प्रसव होने की वजह से बच्चों को लोहिया महिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया। शुक्रवार रात बेटी के लगी वीगो में खून बहने लगा, मगर ड्यूटी कर्मी ने ध्यान नहीं दिया। एक बार अंदर देखने पहुंचे परिजनों ने खून निकलता देखा, तो शिकायत की। इस पर स्टाफ नाराजगी जताने लगे। प्रसूता आरती ने बताया कि उनके परिवार के लोगों से जमकर अभद्रता की। वह लोग मारपीट पर आमादा हो गए। अनिल कुमार ने बताया कि अधिक खून बहने की वजह से बेटी की मौत हो गई है।
विज्ञापन
Trending Videos
उन्होंने इसकी शिकायत सीएमएस से की। सीएमएस डॉ. कैलाश दुल्हानी ने बताया कि मामले की शिकायत मिली है। शुक्रवार रात एसएनसीयू में डॉ. सुनील अग्रवाल, स्टाफ नर्स सीमा व पूजा की ड्यूटी थी। वह टीम बनाकर इसकी जांच कराएंगे। दोषी पर कार्रवाई होगी।