फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: Monkeys attacked, old man died after falling from the roof

Farrukhabad: बंदरों ने किया हमला, छत से गिरकर बुजुर्ग की मौत, मचा कोहराम

Wed, 19 Jul 2023 07:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 19 Jul 2023 07:22 PM IST
सार

यूपी के फर्रुखाबाद में बंदरों के हमले से वृद्ध की छत से गिरकर मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Farrukhabad: Monkeys attacked, old man died after falling from the roof
खुदाबक्श की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज में छत पर बैठे 80 वर्षीय बुजुर्ग पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। जान बचाकर भागते समय वृद्ध की छत से गिरकर मौत हो गई। बंदरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। बुधवार सुबह कोतवाली क्षेत्र के गांव घसिया चिलौली निवासी 80 वर्षीय वृद्ध खुदाबक्श अपनी छत पर बैठे थे। तभी बंदरों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। बंदरों से बचने के लिए वह छत से भागे तो नीचे जा गिरे।
विज्ञापन


उनके सिर में गंभीर चोट आई। परिजन उन्हें सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घर पर पत्नी असगरी बेगम व परिवार की अन्य महिलाएं बदहवास हो गईं। खुदाबक्श के पांच पुत्र हैं। सभी दिल्ली में मजदूरी करते हैं। चिकित्साधीक्षक डॉ विपिन कुमार ने बताया गर्मी के मौसम में बंदर और कुत्ते खूंखार और कटखने हो जाते हैं। इन दिनों सीएचसी में एआरबी लगवाने के लिए आम दिनों से दोगुने मरीज आ रहे हैं। हर रोज 65 से 70 एआरबी लगाई जा रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed