फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farrukhabad MLA health deteriorates at minister in charge event suddenly feels dizzy upon sitting on the chair

Farrukhabad: प्रभारी मंत्री के कार्यक्रम में विधायक की हालत बिगड़ी, कुर्सी पर बैठते ही अचानक आया चक्कर

Fri, 19 Jun 2026 05:05 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 19 Jun 2026 05:05 PM IST
सार

Farrukhabad News: कामलगंज में प्राकृतिक खेती कार्यशाला के दौरान अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य को चक्कर आने से हड़कंप मच गया। पांच मिनट के उपचार और विश्राम के बाद वे स्वस्थ होकर अपने घर के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
Farrukhabad MLA health deteriorates at minister in charge event suddenly feels dizzy upon sitting on the chair
कुर्सी पर बैठे विधायक - फोटो : amar ujala

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में कामलगंज कोतवाली क्षेत्र के भोजपुर स्थित गेस्टहाउस में शनिवार दोपहर प्राकृतिक खेती कार्यशाला व प्रबुद्धजन सम्मेलन कार्यक्रम किया गया। इस मौके पर जिले के प्रभारी एवं पर्यटन संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने प्राकृतिक एवं जैविक खेती से बने उत्पादों व अन्य स्टालों का अवलोकन किया।

विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जिले के किसान नई तकनीक के साथ प्राकृतिक खेती से जुड़ते हुए फर्रुखाबाद को विकसित करें। वहीं, अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य संबोधन समाप्त करने के बाद जैसे ही अपनी कुर्सी पर बैठे, उन्हें चक्कर आ गया।

विज्ञापन





पांच मिनट बाद तबीयत में हुआ सुधार
इससे व कुर्सी पर एक तरफ झुक गए। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद सभी लोग घबरा गए। पांच मिनट बाद उनकी तबीयत में सुधार हुआ। वह पैदल ही सभागार से चलते हुए अपनी कार से जिला मुख्यालय के लिए अपने पुत्र के साथ चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed