{"_id":"668bdb7bbe37d2d9f90143f3","slug":"farrukhabad-middle-aged-man-returning-from-a-feast-dies-after-being-hit-by-a-train-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad: दावत खा कर लौट रहे अधेड़ की ट्रेन से कटकर मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad: दावत खा कर लौट रहे अधेड़ की ट्रेन से कटकर मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Mon, 08 Jul 2024 06:00 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 08 Jul 2024 06:00 PM IST
सार
फर्रुखाबाद जिले में ट्रेन से कटकर ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मोहम्मदाबाद में दावत खाकर घर लौटते वक्त एक ग्रामीण की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। रात में घर न पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन की, तब ट्रेन से कटने की जानकारी हुई। कोतवाली क्षेत्र के गांव लुकटपुरा निवासी रामनिवास (50) रविवार शाम सात बजे पड़ोसी गांव नगला अमृत दावत खाने गए थे। रात में फर्रुखाबाद से मैनपुरी की ओर जा रही कालिंदी एक्सप्रेस से कटकर मौत हो गई।
रेल कर्मचारी ने इसकी सूचना उपस्टेशन अधिकारी आरके गुप्ता को दी। उनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। रात में जब रामनिवास घर नहीं पहुंचे, तो परिजनों को जानकारी हुई। इसके बाद ही परिजनों ने खोजबीन की। जानकारी होने पर पुलिस से संपर्क किया। कोतवाली प्रभारी मनोज भाटी ने रात में ही शव मोरचरी भिजवा दिया। पत्नी धनदेवी, बड़े भाई राम नारायण व रामरतन का रो-रो कर बुरा हाल है।