{"_id":"6487099c0ef11dc5ba04ea20","slug":"farrukhabad-life-imprisonment-for-misdeed-with-girl-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad: बालिका से दुष्कर्म के दोषी अधेड़ को उम्रकैद, 41 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad: बालिका से दुष्कर्म के दोषी अधेड़ को उम्रकैद, 41 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया
Mon, 12 Jun 2023 05:37 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 12 Jun 2023 05:37 PM IST
सार
यूपी के फर्रुखाबाद में दुष्कर्म के दोषी को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सनाई है। साथ ही 41 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले में तीन वर्ष पहले बालिका से दुष्कर्म में दोषी अधेड़ को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई। कोर्ट ने दोषी को 41 हजार रुपये जुर्माना जमा करने के आदेश दिए। जुर्माना नहीं देने पर दोषी को छह माह का अतिरिक्त कारावास भोगना होगा।
विज्ञापन
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने मोहल्ले के ही निवासी अनिल उर्फ झम्मन के खिलाफ 14 जुलाई 2020 को मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें आरोप लगाया कि उसकी बेटी (13) गत 13 जुलाई 2020 को छत पर सो रही थी। उसी दौरान पड़ोसी अनिल छत पर आया। उसने पुत्री के साथ दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। विवेचक ने गवाह व साक्ष्य के आधार पर 27 अगस्त 2020 को आरोपी अनिल उर्फ झम्मन के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी।
विज्ञापन
मुकदमे की सुनवाई कर रहे विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) सुमित प्रेमी ने 9 जून को साक्ष्य व गवाह के आधार पर आरोपी अनिल को दोषी करार किया था। सोमवार को न्यायाधीश ने दोषी अनिल उर्फ झम्मन को उम्रकैद की सजा सुनाई। दोषी को 41 हजार रुपये जुर्माना जमा करने के आदेश दिए। जुर्माना नहीं देने पर दोषी को छह माह का अतिरिक्त कारावास भोगना होगा।
विज्ञापन