Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farrukhabad: Kalindi Express collided with a bull, engine wheel got lifted as soon as collision took place

Farrukhabad: सांड़ से टकराई कालिंदी एक्सप्रेस, टक्कर लगते ही उठ गया इंजन का पहिया, बचा हादसा

Sat, 11 Jan 2025 11:37 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रूखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रूखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 11 Jan 2025 11:37 PM IST
सार

Farrukhabad News: कालिंदी एक्सप्रेस से सांड़ टकरा गया। टक्कर लगते ही इंजन का पहिया उठ गया। जिससे यात्री घबरा गए। मौके पर ट्रेन को रोक दिया गया। 50 मिनट बाद ट्रेन रवाना हुई। 

विज्ञापन
Farrukhabad: Kalindi Express collided with a bull, engine wheel got lifted as soon as collision took place
कालिंद्री एक्सप्रेस के इंजन से सांड टकराने के बाद लगे जाम के पास खड़े अन्ना गोवंश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज से भिवानी जा रही कालिंदी एक्सप्रेस से जिला जेल चौराहे पर एक सांड़ टकरा गया। गनीमत रही कि हादसा होने से बच गया। ट्रेन करीब 50 मिनट बाद रवाना की गई। तीन अन्य ट्रेनों को भी रोकना पड़ा। प्रयागराज से भिवानी जा रही कालिंदी एक्सप्रेस सुबह 7:20 बजे जिला जेल चौराहे से निकल रही थी कि अचानक सांड़ से टकरा गई। सांड काफी बड़ा होने से इंजन का पहिया काफी ऊंचा उठ गया। इमरजेंसी ब्रेक लगाकर चालक ने ट्रेन को रोक दिया। इस दौरान यात्रियों में खलबली मच गई। सूचना पर सिविल पुलिस के साथ जीआरपी और आरपीएफ भी पहुंची। काफी प्रयास के बाद सांड़ को रेल लाइन से हटाया जा सका। इस दौरान करीब 50 मिनट बाद ट्रेन रवाना हो सकी।

विज्ञापन


कामाख्या से उदयपुर जा रही एक्सप्रेस ट्रेन को सुबह आठ बजे कमालगंज स्टेशन पर ही रोक दिया गया। इसे करीब 55 मिनट बाद रवाना किया गया। अनवरगंज-फर्रुखाबाद पैसेंजर ट्रेन सवा आठ बजे पहुंची। इसे 9:25 बजे रवाना किया जा सका। फर्रुखाबाद-कानपुर अनवरगंज पैसेंजर ट्रेन सुबह सुबह सात बजे फतेहगढ़ स्टेशन पहुंच गई, ट्रेन को कानपुर की ओर से आ रही दोनों ट्रेनों को निकालने के बाद करीब दो घंटे बाद रवाना किया जा सका। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed