{"_id":"5ea2f2af8ebc3e909a6852f0","slug":"farrukhabad-in-writing-letter-to-dm-expressed-inability-to-work-in-the-post-of-in-charge-cms","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभारी सीएमएस के पद पर काम करने से खड़े किए हाथ, डीएम को पत्र लिख कहा किसी और को दें दायित्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभारी सीएमएस के पद पर काम करने से खड़े किए हाथ, डीएम को पत्र लिख कहा किसी और को दें दायित्व
Fri, 24 Apr 2020 07:47 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 24 Apr 2020 07:47 PM IST
विज्ञापन
(फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
फर्रुखाबाद के डा. राममनोहर लोहिया अस्पताल के प्रभारी सीएमएस डा. अशोक कुमार ने पारिवारिक असमर्थता दिखाते हुए डीएम को पत्र लिखा। कहा कि वह सीएमएस के पद पर काम करने की स्थिति में नहीं हैं।
लोहिया अस्पताल के प्रभारी सीएमएस डा. अशोक कुमार ने 22 अप्रैल 2020 को डीएम को पत्र लिखा। इसमें कहा, शासन ने 22 अप्रैल 2018 को डा. उदयवीर को सीएमएस के पद पर स्थानांतरित किया गया था, मगर उन्होंने यहां चार्ज नहीं लिया।
पांच फरवरी 2020 को शासन ने डा. उदयवीर को बरेली जिला अस्पताल में वरिष्ठ परामर्शदाता के पद पर तैनात कर दिया था। डा. उदयवीर ने जब कार्यभार ग्रहण नहीं किया तो डा. अशोक कुमार को प्रभारी सीएमएस की जिम्मेदारी दे गई था।
विज्ञापन
इसी दौरान छह माह से अधिक समय तक वरिष्ठ परामर्शदाता डा. एसपी सिंह भी सीएमएस के पद पर तैनात रहे। डा. अशोक कुमार ने अब सीएमएस का पदभार संभालने में अपनी असमर्थता व्यक्त की। डीएम से किसी और को यह दायित्व देने का आग्रह किया है।
लोहिया में डा. एसपी सिंह और डा. वीके दुबे वरिष्ठ चिकित्सक हैं। प्रभारी सीएमएस ने भी इन्हीं चिकित्सकों में से किसी को कार्यभार सौंपने का आग्रह किया है। डा. एसपी सिंह पहले भी सीएमएस के पद पर काम कर चुके हैं।