फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: Guruji who came to school after drinking alcohol suspended

Farrukhabad: शराब पीकर स्कूल आने वाले गुरुजी निलंबित, रजिस्टर में बीएलओ ड्यूटी लिखकर अक्सर रहते थे अनुपस्थित

Sun, 26 Jan 2025 12:14 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 26 Jan 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Farrukhabad: Guruji who came to school after drinking alcohol suspended
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

शराब पीकर स्कूल आने व बीएलओ ड्यूटी का बहाना बनाकर अनुपस्थित रहने वाले सहायक अध्यापक को जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने निलंबित कर दिया। मामले की जांच खंड शिक्षाधिकारी नगर को दी गई है। ब्लॉक नवाबगंज क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय गठवाया में शिवकांत शर्मा सहायक अध्यापक हैं। 30 दिसंबर को बीईओ नवाबगंज ने स्कूल का निरीक्षण किया तो शिक्षक शिवकांत शर्मा अनुपस्थित थे। उपस्थिति रजिस्टर के कॉलम में बीएलओ लिखा था। दो से 18 दिसंबर तक शिवकांत शर्मा के हस्ताक्षर थे। अन्य दिनों में कॉलम में बीएलओ लिखा मिला।

विज्ञापन


नोडल बीएलओ जेपी बाबू से जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि 28 नवंबर से बीएलओ द्वारा कोई कार्य नहीं किया गया। जांच में पाया गया कि शिक्षक शिवकांत शर्मा आए दिन शराब पीकर स्कूल आते हैं। उन्हें कई बार चेतावनी भी दी गई, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। बीईओ की आख्या पर बीएसए ने शिक्षक शिवकांत शर्मा को निलंबित कर दिया। बीएसए गौतम प्रसाद ने बताया कि जांच के दौरान शिक्षक शिवकांत शर्मा को शराब पीकर स्कूल आना पाया गया। इसके अलावा अन्य लापरवाही भी पाई गईं। जांच नगर शिक्षाधिकारी को दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed