फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: Girlfriend adamant on marrying boyfriend, high voltage drama in police station

Farrukhabad: प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी प्रेमिका, कोतवाली में हाईवोल्टेज चला ड्रामा

Wed, 16 Apr 2025 11:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 16 Apr 2025 11:45 PM IST
सार

Farrukhabad News: प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी प्रेमिका ने कोतवाली में जमकर ड्रामा किया। पुलिस ने समझा-बुझाकर युवती को घर भेजा। पुलिस ने प्रेमी को हिरासत में लिया।

विज्ञापन
Farrukhabad: Girlfriend adamant on marrying boyfriend, high voltage drama in police station
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe stoke

विस्तार

प्रेम विवाह का विरोध करने से गुस्साई प्रेमिका कोतवाली पहुंचकर प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ गई। परिजनों के समझाने पर भी वह नहीं मानी। पुलिस ने समझा-बुझाकर जैसे-तैसे प्रेमिका को परिजनों के साथ घर भेजा। पुलिस ने प्रेमी युवक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र की एक युवती का युवक से काफी दिनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। युवती के घर वाले इसका विरोध कर रहे हैं। बुधवार को युवती कोतवाली पहुंच गई। उसने पुलिस को बताया कि वह एक युवक से प्रेम करती है और उसी से शादी करना चाहती है। मेरे घरवाले इसका विरोध कर रहे हैं। युवती जिद पर अड़ गई कि वह प्रेमी युवक से ही शादी करेगी। पुलिस ने युवती के परिजनों व युवक को कोतवाली बुलवाया। परिजनों ने युवती को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह युवक से ही शादी करने की जिद पर अड़ी रही।
विज्ञापन


इसके चलते कोतवाली में काफी देर तक गहमा-गहमी का माहौल रहा। पुलिस ने काफी समझा-बुझाकर युवती के उसके परिजनों के सुपुर्द करते हुए घर भेज दिया। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है। कोतवाली प्रभारी (अपराध) लक्ष्मीकांत ने बताया कि युवती प्रेमी के साथ शादी करने की जिद पर अड़ी थी। उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। युवक हिरासत में है। उच्चाधिकारियों से दिशा-निर्देश मिलने पर युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed