फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: Gang misdeed of a woman in the name of getting a job

Farrukhabad: नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, कोर्ट के आदेश पर तीन के खिलाफ मुकदमा

Sat, 21 Sep 2024 07:00 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 21 Sep 2024 07:00 PM IST
सार

Farrukhabad News: महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला ने वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। मामले में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Farrukhabad: Gang misdeed of a woman in the name of getting a job
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। महिला ने वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने व जाति सूचक गाली-गलौज का भी आरोप लगाया है। अमृतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने कोर्ट के आदेश पर फतेहगढ़ कोतवाली में जनपद कन्नौज कोतवाली गुरसहायगंज गांव सरैया निवासी पिंकू, महेंद्र व गांव की सदावती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन


इसमें बताया कि गांव की रहने वाली सदावती के घर उसका आना जाना था। कुछ दिनों के बाद सदावती पति के साथ दिल्ली चली गई। दिल्ली से सदावती मोबाइल पर बात कर यहां नौकरी करने के लिए बुलाने लगी। कई बार कहने पर महिला राजी हो गई। महिला मायके गई। वहां से सदावती का भाई रिंकू 15 मार्च 2024 को दिल्ली बुला ले गया। दिल्ली पहुंचने पर सदावती ने बताया कि भाई बात कर रहा है। शीघ्र ही नौकरी लग जाएगी।
विज्ञापन


18 मार्च को रिंकू के मकान में ले गया। वहां रिंकू ने उसके साथ दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया। वीडियो दिखाकर रिंकू महिला को ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। एक दिन रिंकू नशे में अपने ही गांव के महेंद्र को बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म कराया। 25 मार्च को किसी तरह महिला वहां से भाग आई। पुलिस को घटना के बारे में बताया। तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने सुनवाई नहीं की। इंस्पेक्टर हरिगोविंद ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed