{"_id":"6192a6ad05e34f4a882b1b07","slug":"farrukhabad-four-vicious-men-arrested-for-robbing-liquor-contractor","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद: शराब ठेकेदार को लूटने वाले चार शातिर गिरफ्तार, आंखों में मिर्च का पाउडर झोंककर लूटे थे ढाई लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद: शराब ठेकेदार को लूटने वाले चार शातिर गिरफ्तार, आंखों में मिर्च का पाउडर झोंककर लूटे थे ढाई लाख रुपये
Mon, 15 Nov 2021 11:58 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 15 Nov 2021 11:58 PM IST
सार
पकड़े गए लुटेरे मुनेंद्र उर्फ मुखिया के खिलाफ जनपद शाहजहांपुर व कायमगंज में नौ मुकदमे दर्ज हैं। उसने वर्ष 2017 में शाहजहांपुर की एक युवती को ले जाकर अपराध की दुनिया में कदम रखा। इसके बाद जानलेवा हमला, मारपीट, गैंगस्टर के मुकदमे दर्ज हुए। अन्य तीन लुटेरों का आपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : YakobchukOlena
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शराब ठेकेदार व मुनीम की आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर ढाई लाख रुपये लूटने के चार आरोपियों को एसओजी व कायमगंज कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से लूट के एक लाख एक हजार रुपये, घटना में प्रयुक्त दो बाइकें, तीन तमंचे, आठ कारतूस, मिर्ची पाउडर बरामद हुआ है।
दो आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लोकमन गंगा दरवाजा निवासी शराब ठेकेदार बंटी गुप्ता उर्फ श्याम मुनीम अरविंद के साथ दो नवंबर की रात बाइक से शराब के ठेकों से बिक्री के रुपये लेकर घर जा रहे थे।
तभी दो बाइकों से पहुंचे बदमाशों ने बंटी और अरविंद की आंखों में मिर्च का पाउडर झोंककर ढाई लाख रुपये से भरा थैला लूट लिया था। पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही थी।

एसपी अशोक कुमार मीणा ने खुलासे के लिए कायमगंज कोतवाल संजय मिश्रा, दरोगा रहमत खां व एसओजी प्रभारी जेपी शर्मा को सर्विलांस टीम के साथ लगाया था। रविवार रात सीओ कायमगंज सोहराब आलम की अगुवाई में पुलिस ने टेड़ीकोन के पास बदमाशों की घेराबंदी की।
पुलिस ने मुठभेड़ में जनपद शाहजहांपुर थाना जलालाबाद के मोहल्ला प्रताप नगर निवासी मुनेंद्र उर्फ मुखिया, मोहल्ला कानूनगोयन निवासी हर्षितराज, कंपिल थाना क्षेत्र के गांव धरमपुर निवासी विनोद कुमार यादव और अच्छे मियां को गिरफ्तार कर लिया।

पकड़े गए बदमाशों के पास से पुलिस ने लूट के 1.01 लाख रुपये, घटना में प्रयुक्त दो बाइकें, तीन तमंचे, आठ कारतूस और मिर्ची पाउडर बरामद किया। लूट में शामिल दो अन्य आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आए। इसमें जनपद शाहजहांपुर का वह शातिर शामिल है जो पुलिस अभिरक्षा से कुछ समय पहले फरार हो गया था।
एसपी अशोक कुुमार मीणा ने पुलिस लाइन के सभागार में लूट की घटना का खुलासा किया। उन्होंने पकड़े गए बदमाशों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई करने के आदेश दिए। इस दौरान सीओ कायमगंज सोहराब आलम भी मौजूद रहे।

बेरोजगार होने पर अच्छे ने बनाई लूट की योजना
कंपिल थाना क्षेत्र के गांव धरमपुर निवासी अच्छे मियां मुंबई में कपड़े सिलने का काम करता था। कोरोना के चलते रोजगार से हाथ धो बैठा और गांव आ गया। अच्छे ने गांव के विनोद व एक अन्य साथी के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई। फिर शाहजहांपुर के शातिर बदमाशों से संपर्क किया। शराब ठेकेदार की कई दिन तक रेकी की थी। पूछताछ में अच्छे मियां ने यह बात बताई।
मुनेंद्र उर्फ मुखिया के खिलाफ दर्ज हैं नौ मुकदमे