{"_id":"660316d2ba459252730f8433","slug":"farrukhabad-firing-on-a-family-one-dead-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad: होलिका में आखत डालने पहुंचे परिवार पर फायरिंग, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad: होलिका में आखत डालने पहुंचे परिवार पर फायरिंग, एक की मौत
Wed, 27 Mar 2024 12:13 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 27 Mar 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद जिले में होलिका में आखत डालने पहुंचे परिवार पर दबंगों ने फायरिंग कर दी। इसमें दो भाई, चाचा समेत चार लोग घायल हो गए। परिजन गंभीर रूप से घायल दो भाइयों को लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां एक को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है। दो अन्य घायलों का किसी अन्य अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
जिला एटा थाना जसरथपुर के गांव नगला मुरली निवासी प्रदीप यादव (26) छोटे भाई विवेक यादव (24), ताऊ के बेटे राजीव यादव (38), चाचा राकेश यादव (50) अन्य परिजनों के साथ गांव में ही एक दबंग परिवार के मकान के सामने रखी होली में सोमवार शाम आखत डालने पहुंचे। उनकी दबंगों के एक पक्ष से रंजिश चल रही है। इसी के चलते उसने किसी को भी आखत न डालने की चेतावनी दी थी। प्रदीप परिजनों के साथ जैसे ही आखत डालने पहुंचे, तो दबंगों ने फायरिंग शुरू कर दी। प्रदीप के सिर और शरीर में पांच-छह गोलियां लगीं। प्रदीप को उठाने गए विवेक, राजीव व राकेश भी घायल हो गए। दबंग काफी दूर तक फायरिंग करते रहे।
गांव के लोगों को आता देख दबंग वहां से चले गए। प्रदीप व विवेक को परिजन देर शाम लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां प्रदीप को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया, जबकि विवेक का इलाज शुरू किया गया। परिवार के भाई अवनीश ने बताया कि आरोपियों का हम लोगों से कोई विवाद नहीं था। इसके बावजूद उन्होंने घटना को अंजाम दे दिया। प्रदीप की पत्नी क्रीता, मां सूरजमुखी, पिता औसान, बेटी काजल व अभी, बहन अर्चना, विनीता आदि परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
एक माह पहले मार्ग दुर्घटना में एक भाई की हो चुकी मौत
परिजनों का कहना है कि परिवार पर यह दूसरा दुख पड़ा है। एक महीने पहले ही प्रदीप के भाई अमित की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई थी। इससे पूरा परिवार और रिश्तेदार सदमे में थे। अब प्रदीप के जाने के बाद परिवार पूरी तरह टूट गया है।