फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: Fire broke out in a clothes shop due to short circuit, loss of lakhs

Farrukhabad: शॉर्ट सर्किट से कपड़े की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान, पांच घटे में दमकल ने पाया काबू

Sat, 31 Aug 2024 11:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 31 Aug 2024 11:42 PM IST
सार

Farrukhabad News: शॉर्ट सर्किट से कपड़े की दुकान में भीषण आग लग गई। पांच घंटे में दमकल की सात गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
Farrukhabad: Fire broke out in a clothes shop due to short circuit, loss of lakhs
कपड़े की दुकान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रुखाबाद में एक रेडीमेड की दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। चंद मिनट में ही आग ने विकराल रूप ले लिया। दमकल की करीब सात गाड़ी की मदद पांच घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। तीसरी मंजिल पर बनी गोदाम में ऊनी कपड़े भरे थे। आग से करीब 25 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।

विज्ञापन


शहर के मोहल्ला सुनहरी मस्जिद निवासी मुकुल रस्तोगी की नेहरू रोड पर रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। शनिवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे पिता प्रवीन रस्तोगी के साथ दुकान खोलने पहुंचे। अंदर घुसते ही धुआं दिखाई दिया, तो दूसरी मंजिल को देखा। तीसरी मंजिल पर आग की लपटें देख दंग रह गए। बाथरूम में रखे पानी से 10-15 बाल्टी पानी डाला, मगर आग ने विकराल रूप ले लिया। उन्होंने तुरंत ही इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। 20 मिनट में दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। एक ने बाहर सीढ़ी लगाकर आग बुझाना शुरू किया। दूसरी दमकल ने अंदर से पाइप डाला।

विज्ञापन

कर्मचारी आग बुझाने का प्रयास करने लगे। आधा घंटे में ही दो और दमकल की गाड़ियां आ गईं। पानी खत्म होने पर दो गाड़ियों को पानी भरकर दोबारा मंगवाया गया। पानी भरी सात दमकल से पांच घंटे में आग पूरी तरह बुझाई जा सकी। मुकुल रस्तोगी ने बताया कि शार्ट सर्किट से घटना हुई है। गोदाम में ऊनी कपड़े भरे थे। करीब 25 लाख रुपये का नुकसान होने की आशंका है। आग की सूचना पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी विजय प्रकाश त्रिपाठी, कोतवाली प्रभारी जेपी शर्मा समेत अन्य पुलिस बल मुस्तैद रहा।

करीब एक घंटे तक यातायात अवरुद्ध, शाम तक नहीं आई बिजली
आग लगने के बाद दुकानदारों की भीड़ और दमकल की गाड़ियां पहुंचने पर वाहनों को रोकना पड़ा। जाम से बचने के लिए लोग गलियों से होकर निकले। घुमना और चौक पर बैरीकेडिंग लगाकर वाहनों को रोक दिया गया। इससे चौक और घुमना पर जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। आग बुझने के बाद ही यातायात सामान्य हो सका। आग लगने की सूचना मिलते ही बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। दोपहर दो बजे बड़ी संख्या में व्यापारियों ने एकत्रित होकर कहा कि एक तरफ की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाए। इस पर बिजली विभाग के अधिकारी पहुंचे। उन्होंने कहा कि एक तरफ की बिजली चालू नहीं की जा सकती। कुछ देर में पूरी तरह आग बुझने पर आपूर्ति शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed