{"_id":"6a2cedd9efbd24d4dd035668","slug":"farrukhabad-farmer-murdered-with-a-sharp-edged-weapon-attacked-while-sleeping-at-the-tubewell-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad: किसान की धारदार हथियार से हत्या, नलकूप पर सोते समय हमला, घर के दरवाजे पर टूटीं सांसें, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad: किसान की धारदार हथियार से हत्या, नलकूप पर सोते समय हमला, घर के दरवाजे पर टूटीं सांसें, जांच शुरू
Sat, 13 Jun 2026 11:17 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sat, 13 Jun 2026 11:17 AM IST
सार
Farrukhabad News: मेरापुर में नलकूप पर सो रहे किसान की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। लहूलुहान अवस्था में घर पहुंचे किसान ने दरवाजे पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो और रोते बिलखते परिजन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले में मेरापुर थाना क्षेत्र के ग्राम ढर्रा शादी नगर निवासी किसान विनोद कुमार उर्फ शिवमोहन दीक्षित (55) शुक्रवार रात को गांव से कुछ दूरी पर अपने नलकूप पर लेटे थे। इसी दौरान उनके सिर पर किसी ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे वह लहूलुहान हो गए और बचने के लिए घर की ओर भागे। इस दौरान वह दरवाजे के पास गिर पड़े, वहीं पर उनकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
परिजन को सुबह जब जागकर बाहर निकले, तब उन्हें दरवाजे के पास पड़ा देखा। पत्नी ममता और बच्चों मृदुल व आरज़ू का रो-रोकर बुरा हाल है। बड़े भाई अरुण कुमार बनारस में अध्यापक हैं अैर दो भाई बृजमोहन और जगमोहन छिबरामऊ कोतवाली के ग्राम पलिया में रह रहे हैं। पूर्व प्रधान हरिमोहन दीक्षित गांव में ही रह रहे हैं। भाई हरिमोहन ने पोस्टमार्टम करने के लिए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन