फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   farrukhabad election equation in lok sabha election 2019

यहां तो वोटरों का खुला खेल फर्रुखाबादी, पहले इंदिरा की सहानुभूति, फिर मोदी लहर में बरसे थे वोट

Sun, 31 Mar 2019 01:46 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 31 Mar 2019 01:46 PM IST
विज्ञापन
farrukhabad election equation in lok sabha election 2019
इंदिरा गांधी, पीएम मोदी (फाइल फोटो)
खुला खेल फर्रुखाबादी कहावत ऐसे नहीं कही गई। फर्रुखाबाद के लोग इसे चरितार्थ भी करते हैं। तभी तो वह जिसके साथ होते उसी का झंडा ऊंचा कर देते हैं। वर्ष 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या के बाद सहानुभूति की ऐसी लहर चली कि उसमें फर्रुखाबादी भी बहने से नहीं रुक सके।
विज्ञापन


वह पूरी तरह कांग्रेस के साथ दिखे और उन्होंने चुनाव में 59.22 फीसदी रिकार्ड मतदान कर डाला। इसके बाद 2014 में मोदी लहर चली तो फर्रुखाबादी कुछ ज्यादा ही उफान मार गए। 1984 के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए फर्रुखाबाद को चुनावी परीक्षा में फर्स्ट डिवीजन पास करा दिया।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव का बिगुल फुंकते ही प्रशासन वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए लोगों को जागरूक करने में जुट गया है। मतदाता यहां के जागरूक भी हो रहे हैं। इन पर लहर व सहानुभूति का भी असर पड़ता है। तभी तो इंदिरा गांधी की मौत के बाद यहां के लोग चुनावी यज्ञ में मतदान की आहुति देने खूब निकले। उससे पहले के सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए 1984 के लोकसभा चुनाव में 59.22 फीसदी मतदान कर डाला।

फर्रुखाबाद से पूर्व राष्ट्रपति जाकिर हुसैन के दामाद खुर्शीद आलम खां को देश की सबसे बड़ी पंचायत में भेज दिया। इसके बाद हुए लोकसभा चुनावों में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के खूब प्रयास हुए पर इस आंकड़े को ग्राफ नहीं छू सका। जब वर्ष 2014 में मोदी लहर चली तो फर्रुखाबादी भी हिलोरें मारने लगे। मतदान हुआ तो पूरे जोश के साथ घर से निकले और बूथ पर पहुंच कर पिछले रिकॉर्ड तोड़ दिए। इससे अब तक के चुनावों में सर्वाधिक मतदान कर 60.15 फीसदी वोटिंग का रिकॉर्ड बनाया। 

इमरजेंसी के बाद भी मतदाताओं में दिखा था जोश 
इंदिरा गांधी की सहानुभूति हो या मोदी लहर, फर्रुखाबादियों ने मतदान में पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। इमरजेंसी के दौरान भी फर्रुखाबादी मतदाता पीछे नहीं रहे। इमरजेंसी के बाद वर्ष 1977 में हुए लोकसभा चुनाव में भी पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए यहां के लोगों ने 58.61 फीसदी मतदान किया था।

इससे पहले 1967 में 56.80 फीसदी, 1962 में 52.40, 1957 में 55.11, जबकि पहले लोकतंत्र के हवन में 1951 में 41.21 फीसदी ही लोगों ने मताधिकार का इस्तेेमाल किया था। 
विज्ञापन

कब कितने फीसदी हुआ मतदान
वर्ष               मतदाता          मतदान          प्रतिशत

2014            1611260        970749         60.15   
2009            1306214        611015        46.78  
2004            1366501        665650        48.71 
1999            1241968        640642        51.58 
1998            1227779        715326            58.26
1996            1213726        590001        48.61
1991            959727          498644        51.96
1989            954177          531687        55.72
1984            774883          458919        59.22
1980            724527          348762        48.14
1977            637847          373816        58.61 
1971            549383          291932        53.13   
1967            517331          273868        56.80
1962            475245          249045        52.40 
1957            450393          248224        55.11
1951            407275          167836        41.21 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed