{"_id":"6a34bff93f1fa88cad083b93","slug":"farrukhabad-dispute-over-drying-maize-turns-fatal-elderly-woman-dies-after-being-beaten-by-local-strongmen-2026-06-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad: मक्का सुखाने का विवाद बना जानलेवा, दबंगों की पिटाई से बुजुर्ग महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad: मक्का सुखाने का विवाद बना जानलेवा, दबंगों की पिटाई से बुजुर्ग महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस
Fri, 19 Jun 2026 09:35 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Fri, 19 Jun 2026 09:35 AM IST
सार
Farrukhabad News: मेरापुर क्षेत्र में मक्का सुखाने के पुराने विवाद को लेकर दबंगों ने बुजुर्ग महिला चमेली देवी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले में मेरापुर थाना क्षेत्र के ग्राम मेरापुर के मजरा नगला खरैंना में गुरुवार रात चमेली देवी (65) पत्नी केदारपाल की मारपीट के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मंगलवार को सड़क पर केदारपाल की मक्का पन्नी पर सूख रही थी। तभी ग्राम के ही निवासी प्रमोद पाल ने ट्रैक्टर मक्का पर चढ़ा दिया, जिससे पन्नी फट गई।
विज्ञापन
केदारपाल ने पन्नी फटने का विरोध किया, तो प्रमोद और मुकेश ने केदारपाल के साथ मारपीट कर दी। मारपीट का बाद में सुलह समझौता हो गया। गुरुवार रात में केदारपाल अपनी पत्नी चमेली देवी के साथ मक्का बोरियों में भर रहे थे। सभी मुकेश पाल अन्य साथियों के साथ आकर गाली गलौज करने लगा। साथ ही, चमेली के साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन
Trending Videos
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
इससे चमेली देवी की मौके पर ही मौत हो गई। चमेली देवी अपने पति के साथ खेती-बाड़ी का कार्य करती थी। पुत्री रश्मि का रो-रोकर बुरा हाल है। भतीजे नरेंद्र पाल ने 112 नंबर पर सूचना दी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची। 112 पुलिस की सूचना पर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। भतीजे नरेंद्र पाल ने थाने में पोस्टमार्टम के लिए तहरीर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
