फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farrukhabad Devotion to Bappa triumphs over rain grand immersion procession taken out amidst beating of drums

फर्रुखाबाद: बारिश पर भारी पड़ी बप्पा के भक्तों की आस्था, ढोल-नगाड़ों के साथ निकली भव्य विसर्जन शोभायात्रा

Fri, 25 Sep 2026 03:07 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 25 Sep 2026 03:07 PM IST
सार

Farrukhabad News: कमालगंज कस्बे में शुक्रवार सुबह गणेश महोत्सव के समापन पर गणपति बप्पा की भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। पूजन, अनुष्ठान और हवन के बाद जैसे ही गौरीसुत को ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच रथ पर विराजमान किया गया, झमाझम बारिश शुरू हो गई। इसके बावजूद भक्तों की अटूट आस्था के आगे बारिश फीकी पड़ गई।

विज्ञापन
Farrukhabad Devotion to Bappa triumphs over rain grand immersion procession taken out amidst beating of drums
कमालगंज के गणेश विसर्जन यात्रा में शामिल श्रद्धालु - फोटो : amar ujala

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में कमालगंज कस्बे के गणेश महोत्सव में शुक्रवार सुबह पूजन-अनुष्ठान व हवन के बाद गौरीसुत को ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच भव्य रथ पर विराजमान किया गया। इसी बीच बारिश शुरू हो गई, लेकिन बरसात पर बप्पा के भक्तों की आस्था पड़ी गई। कानपुर-फतेहगढ़ राज्यमार्ग स्थित दीपकेशरी माता मंदिर से विसर्जन शोभा यात्रा आगे बढ़ी तो गणपति बप्पा मोरया…अगले बरस तू जल्दी आ की गूंज से भक्ति माहौल सराबोर हो गया।

विज्ञापन

यात्रा वैभव का साक्षी बनने लोग उमड़ पड़े। डीजे की धुन पर थिरकती युवाओं व बच्चों की मंडली झूमती चल रही थी। एक-दूसरे के कांधे पर चढ़कर शिखर बनाकर ऊपर पहुंचने वाले भक्त भगवा ध्वज लहरा कर जयघोष कर रहे थे। गुलाब के फूलों की पंखुड़ियां भी बरसीं। हर डीजे के आगे-पीछे भक्ति का उल्लास छाया था। श्रद्धा और भक्ति के रंग में डूबीं महिलाएं नृत्य करतीं चल रही थीं।

विज्ञापन





विशाल माला अर्पित कर स्वागत किया
महिलाओं की भारी भीड़ को देखते हुए वालंटियर्स की टोली सड़क पर महिलाओं के चारों ओर रस्सी का घेरा बनाकर चल रहे थे। महिलाएं गोदी लिए छोटे बच्चों को ऊपर उठाकर उल्लास में भागीदार बना रही थीं। गजानन के रथ से प्रसादी लेने को भक्तों में होड़ लगी थी। रामलीला आरती वाले चौराहे पर विशाल माला अर्पित कर स्वागत किया गया। तपस्वी वाले बाग स्थित मंदिर से महिलाओं को वापस भेज दिया गया। यहां से पुरुष बप्पा को लेकर पांचालघाट के लिए रवाना हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed