{"_id":"634a41043aee710af558dbd0","slug":"farrukhabad-deputy-chief-minister-arrived-to-inspect-dr-ram-manohar-lohia-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद: डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल में निरीक्षण करने पहुंचे उपमुख्यमंत्री, गंदगी देख सीएमएस को दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद: डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल में निरीक्षण करने पहुंचे उपमुख्यमंत्री, गंदगी देख सीएमएस को दी चेतावनी
Sat, 15 Oct 2022 10:42 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 15 Oct 2022 10:42 AM IST
सार
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शनिवार को औचक निरीक्षण के लिए डॉ. राममनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल पहुंचे। वर्न वॉर्ड का शौचालय गंदा मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई।
विज्ञापन
डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल में निरीक्षण करने पहुंचे उपमुख्यमंत्री
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने डॉ. राममनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सभी एसीएमओ को रोजाना सुबह आठ से 11 बजे तक अस्पतालों में ओपीडी का निरीक्षण करने का निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री सुबह सवा आठ बजे इमरजेंसी पहुंचे। वार्ड में भर्ती मरीजों से व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
इसके बाद ब्लड बैंक में बीमारी की जांच के लिए लगे हेल्थ एटीएम को देखा। उपमुख्यमंत्री पाठक पीडियाट्रिक वार्ड के बाहर बैठे तीमारदार शमसाबाद के गांव बड़ी कुइया के ब्रजेश कुमार के पास बैठ गए। ब्रजेश ने बाजार से दवाई खरीदने की शिकायत की। मंत्री ने दवाई देखी। शनिवार से शुरू किया गया वर्न वार्ड का शौचालय गंदा मिलने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
जब वह सीढ़ियों से नीचे आए तो गंदगी देख सीएमएस को फटकार लगाई। करीब 40 मिनट डीएम, एसपी, सीएमएस व सीएमओ के साथ बैठक की। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि जिन डाक्टरों की कमी है उन्हें पूरा कर कर लें। सभी एसीएमओ रोजाना ओपीडी करेंगे। दवाओं और धन की कमी नहीं है। बोले कि फिलहाल चेतावनी दी है। आगे से औचक निरीक्षण में कमियां मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लम्बे समय से बहाने बनाकर गायब रहने वाले डाक्टरों पर कार्रवाई करने की बात कही।
विज्ञापन