फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farrukhabad Demanded bean seeds as a bribe axe falls on Kamalganj Station In charge SP removes him from post

Farrukhabad: रिश्वत में मांगे सेम के बीज, कमालगंज थाना प्रभारी पर गिरी गाज, जांच के बाद एसपी ने पद से हटाया

Thu, 19 Mar 2026 11:12 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 19 Mar 2026 11:12 AM IST
सार

Farrukhabad News: रिश्वत में 10 किलो सेम के बीज मांगने और पांच किलो बीज लेने के आरोप में कमालगंज थाना प्रभारी अवध नारायण पांडेय को हटा दिया गया है। एसपी की इस कार्रवाई के बाद इंस्पेक्टर ललित कुमार को थाने की कमान दी गई है।

विज्ञापन
Farrukhabad Demanded bean seeds as a bribe axe falls on Kamalganj Station In charge SP removes him from post
कमालगंज में सेम के बीज की रिश्वत पड़ी महंगी - फोटो : amar ujala

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में मारपीट के मामले में कार्रवाई के नाम पर रिश्वत में पांच किलो सेम के बीज लेने का आरोप में घिरे कमालगंज थाना प्रभारी निरीक्षक हटा दिया गया है। उन्हें आयोग सेल भेजा गया है। पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर को थाने की जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन

जिले के कादरीगेट थाना क्षेत्र के मोहल्ला जंगबाज खान निवासी रवि कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें वह कमालगंज थाना प्रभारी निरीक्षक पर रिश्वत में दस किलो सेम के बीज मांगने का आरोप लगा रहे थे। उनका कहना  कि उन्होंने मुकदमे में कार्रवाई कराने के लिए पांच किलो सेम के बीज दिए थे, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।

विज्ञापन

गाली-गलौज कर लाठी डंडों से मारपीट की
थाना प्रभारी निरीक्षक पांच किलो सेम के बीच और मांग रहे हैं। 27 फरवरी को मोहल्ला जंगबाज खान निवासी सीता देवी ने शेखपुर निवासी अभिषेक, राज, संजना व संतोषी के खिलाफ दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया कि उसका पुत्र अनिकेत शेखपुर स्थित ससुराल आया था। वहां उसकी पत्नी से कहासुनी के बाद साले, सास व साली ने अनिकेत के साथ गाली-गलौज कर लाठी डंडों से मारपीट की थी। इससे पुत्र घायल हो गया था।

कमालगंज थाना प्रभारी निरीक्षक हटे
आरोप में घिरने के बाद मंगलवार को पुलिस ने राज गौतम को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया था। इस बीच रवि कुमार का वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने मामले की जांच सीओ अमृतपुर को दे दी थी। एसपी आरती सिंह ने सीओ की जांच के बाद बुधवार रात इंस्पेक्टर अवध नारायण पांडेय से कमालगंज थाना प्रभारी निरीक्षक के पद से हटाकर आयोग सेल भेज दिया, जबकि पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर ललित कुमार को कमालगंज की जिम्मेदारी सौंपी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed