फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: Dead body of former principal of Inter College found in Ganga

Farrukhabad: इंटर काॅलेज के पूर्व प्रधानाचार्य का शव गंगा में मिला, परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 26 May 2024 06:10 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 26 May 2024 06:10 PM IST
सार

Farrukhabad News: गंगा में इंटर काॅलेज के पूर्व प्रधानाचार्य का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
Farrukhabad: Dead body of former principal of Inter College found in Ganga
श्रीराम पाली की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में पांचाल घाट पर गंगा के उत्तरी घाट पर रविवार सुबह एक शव बरामद हुआ। कुछ देर बाद शव की शिनाख्त अल्हागंज के एक इंटर काॅलेज के पूर्व प्रधानाचार्य के रूप में हुई। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव घर लेकर चले गए। पांचाल घाट गंगा के उत्तरी घाट पर गंगा किनारे कुछ लोगों ने एक शव उतराता देखा। इस पर आसपास के लोगों को सूचना दी गई।

विज्ञापन


कुछ ही देर में पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। शव की शिनाख्त के प्रयास किए गए। इसी दौरान अल्हागंज के कुछ लोगों ने शव की शिनाख्त जिला शाहजहांपुर कस्बा अल्हागंज के मोहल्ला शिवपुरी निवासी स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य अंग्रेजी प्रवक्ता श्रीराम पाली (67) के रूप में की। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि वह रविवार सुबह सात बजे घर से निकले थे। बीमारी से कई साल से परेशान रहते थे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वह शव का बिना पोस्टमार्टम कराए ही घर लेकर चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed