{"_id":"675d8f555101b9fe49090562","slug":"farrukhabad-couple-beaten-with-sticks-report-filed-against-seven-people-2024-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad: दंपती को लाठी-डंडों से पीटा, सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad: दंपती को लाठी-डंडों से पीटा, सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Sat, 14 Dec 2024 07:31 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 14 Dec 2024 07:31 PM IST
सार
Farrukhabad News: दंपती से गाली-गलौज कर लाठी डंडों से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित दंपती ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कमालगंज थाना क्षेत्र के महरुपुर राबी निवासी सीता ने पति आकाश, आरव, विकास, किरन, राखी, रोहित व केनपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कि करीब तीन माह पूर्व पति आकाश ने दहेज के कारण मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया था। उसी समय पति गांव की महिला को लेकर बाहर चला गया था। तब से वह जनपद कन्नौज कोतवाली छिबरामऊ के बहाबलपुर स्थित मायके रह रही है।
शुक्रवार को ससुर केनपाल ने षड्यंत्र के तहत उसे फोन कर बुलाया। कहा कि आकाश घर आ गया है। इस पर वह भाभी प्रीति, भाई रवि व शेखर के साथ ससुराल आई। आकाश भाभी प्रीति का हाथ पकड़कर घर के अंदर खींचने लगा। भाई रवि ने बचाया तो आरोपी गाली-गलौज कर लाठी डंडों से मारपीट करने लगे। मारपीट में रवि व प्रीती के चोटें आई हैं।