{"_id":"645cfbd9cb994b8fa30dc7b9","slug":"farrukhabad-case-filed-against-22-including-former-mla-wife-and-son-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद: पूर्व विधायक की पत्नी समेत 22 पर रिपोर्ट,चुनाव कार्यालय पर 200 लोगों को नाश्ता कराने के मिले अवशेष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद: पूर्व विधायक की पत्नी समेत 22 पर रिपोर्ट,चुनाव कार्यालय पर 200 लोगों को नाश्ता कराने के मिले अवशेष
Thu, 11 May 2023 08:05 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 11 May 2023 08:05 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद जिले में सपा के पूर्व विधायक विजय सिंह की पत्नी, पुत्र समेत 22 लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। वह निकाय चुनाव में प्रत्याशी पुत्रवधू के चुनाव कार्यालय में 200 लोगों को नाश्ता करवा रही थीं। अधिकारियों को उनके यहां अवधेश मिले थे। सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव ने पुलिस बल के साथ गुरुवार देर रात सपा, बसपा और भाजपा प्रत्याशियों के चुनाव कार्यालयों पर छापा मारा था।
विज्ञापन
सपा प्रत्याशी पूर्व विधायक विजय सिंह की पुत्रवधू एकता सिंह के कार्यालय पर अधिकारी पहुंचे, तो दूसरे गेट से लोगों की भीड़ निकाल दी गई। अधिकारियों को कार्यालय के अंदर करीब 200 लोगों को नाश्ता कराने के अवधेश मिले। मौके पर पूर्व विधायक की पत्नी पूर्व पालिकाध्यक्ष दमयंती सिंह, उनके पुत्र अभिषेक सिंह व 20 अन्य लोग बैठे थे। सिटी मजिस्ट्रेट के निर्देश पर विनयमित क्षेत्र के जेई डीके सिंह ने शहर कोतवाली में दमयंती सिंह, अभिषेक सिंह समेत 22 लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
पूर्व विधायक, पुत्र व पुत्रवधू पर मुकदमा दर्ज
निकाय चुनाव में शहर सीट से सपा प्रत्याशी एकता के पक्ष में उनके पति अभिषेक सिंह ने चुनाव प्रचार बंद होने के बाद फेसबुक पर एक वीडियो अपलोड किया। इसमें उनके पिता पूर्व विधायक विजय सिंह पुत्रवधू के लिए वोट मांगने की अपील कर रहे हैं। कानूनगो प्रमोद शुक्ला ने पूर्व विधायक विजय सिंह, पुत्र अभिषेक सिंह, पुत्रवधू एकता के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन