फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farrukhabad: BSP leader Anupam brother Dabban bail application rejected

फर्रुखाबाद: बसपा नेता अनुपम के भाई डब्बन की जमानत अर्जी खारिज, व्यापारी के घर हमला करने के आरोप में जेल में है बंद

Mon, 04 Oct 2021 07:17 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 04 Oct 2021 07:17 PM IST
सार

सीजेएम कोर्ट में 28 सितंबर को आरोपी डब्बन की जमानत अर्जी अधिवक्ता ने पेश की। इसमें दो बार तारीख लगने के बाद सोमवार को सुनवाई हुई। सीजेएम ने आरोपी की जमानत अर्जी खारिज कर दी है। आरोपी सोनी व बंशी की भी सीजेएम कोर्ट से जमानत अर्जी खारिज हो चुकी है।

विज्ञापन
Farrukhabad: BSP leader Anupam brother Dabban bail application rejected
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने व्यापारी के घर हमला करने के मुकदमे के आरोपी बसपा नेता अनुपम दुबे के भाई अनुराग दुबे उर्फ डब्बन की जमानत अर्जी खारिज कर दी है। डब्बन को पुलिस ने 24 सितंबर को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला मजीद स्ट्रीट निवासी व्यापारी मोहन अग्रवाल के घर 20 अक्तूबर 2020 को हमला हुआ था। इसमें मोहल्ला वृंदावन निवासी सोनी रस्तोगी, बंशी रस्तोगी, गौरव गुप्ता व अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन


आरोपी सोनी रस्तोगी, बंशी रस्तोगी को पकड़ कर जेल भेज दिया था। एक साल बाद अज्ञात आरोपियों में फतेहगढ़ के मोहल्ला कसरट्टा निवासी बसपा नेता अनुपम दुबे के भाई अनुराग दुबे उर्फ डब्बन को पुलिस ने आरोपी बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


24 सितंबर को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया गया। सीजेएम कोर्ट में 28 सितंबर को आरोपी डब्बन की जमानत अर्जी अधिवक्ता ने पेश की। इसमें दो बार तारीख लगने के बाद सोमवार को सुनवाई हुई। सीजेएम ने आरोपी की जमानत अर्जी खारिज कर दी है। आरोपी सोनी व बंशी की भी सीजेएम कोर्ट से जमानत अर्जी खारिज हो चुकी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed