फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: Brother goes missing after visiting sister's home; wife sobs inconsolably at the police station

Farrukhabad: बहन के घर आया भाई लापता, थाने में फूट-फूट कर रोई पत्नी, लगाई गुहार

Thu, 25 Jun 2026 12:01 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: Shikha Pandey Updated Thu, 25 Jun 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Farrukhabad: Brother goes missing after visiting sister's home; wife sobs inconsolably at the police station
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

बहन के घर से लापता होने पर भाई की पत्नी ने थाने में गुहार लगाई। कई दिन से भटकने के बावजूद सुनवाई न होने पर वह फूट-फूट कर रोई। कहा कि पति को गायब करने में ननद व उसके जेठ के बेटे की भूमिका संदिग्ध है। कन्नौज जिले के गुरसहायगंज थाने के सराय प्रयाग निवासी सुभाष चंद्र की पत्नी बबली मऊदरवाजा थाने पहुंची। कहा कि एक मोहल्ले में उनकी ननद की ससुराल है।

विज्ञापन


सास भी उन्हीं के पास रहती हैं। उनका पति 17 जून को अपनी बहन के घर घूमने आया था। 19 जून को बीमार ननदोई को देखने वह आई। ननदोई ने पति को कुछ दिन यहीं छोड़ने की बात कही, तो वह वापस चली गई। 21 जून को ननद ने फोन पर पति के कहीं चले जाने की बात कही। 22 जून की सुबह वह ननद के घर पहुंची।

विज्ञापन

उसने बताया कि तुम्हारा पति जयपुर में बेटे के पास गया था। वहां पता करने पर वह नहीं पहुंचा। इसके बाद जब दोबारा ननद से फोन पर पूछा तो उसने चौक से गायब होने की बात कह दी। थानाध्यक्ष अजब सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed